फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fourth accused arrested in murder case of e rickshaw driver

Lucknow News: ई रिक्शा चालक की हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Feb 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 02 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in murder case of e rickshaw driver
ई रिक्शा चालक की हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। ई रिक्शा चालक हिमांशु की हत्या के मामले में चौथे आरोपी कैसरबाग के खटिकाना निवासी जतिन सोनकर उर्फ गोलू को वजीरगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंध के विरोध पर वारदात अंजाम दी गई थी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि हिमांशु के पिता पप्पू सोनकर की तहरीर पर उसकी पत्नी पायल, उसके प्रेमी कैसरबाग निवासी आयुष सोनकर, उसके रिश्तेदार जैकी, उसके भाई तम्मा, मां रोमा और आयुष के मामा रितेश के खिलाफ वजीरगंज थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया था। 26 जनवरी को पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए पायल, आयुष और जैकी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी जतिन ने बताया कि आयुष ने 21 जनवरी की शाम बहाने से हिमांशु को हनुमंत धाम बुलाकर दीया जलाने के बहाने नदी में धक्का दे दिया था। इस दौरान वह भी वहीं था। पुलिस मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed