फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four youths died in separate incidents in Shravasti, one critical.

Shravasti: श्रावस्ती में अलग-अलग घटनाओं में चार युवकों की मौत, दो घायल और एक गंभीर

Wed, 30 Apr 2025 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Apr 2025 05:01 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले में बुधवार को अलग-अलग घटनाओं में चार युवकों की मौत हो गई। हादसों में दो घायल हो गए जबकि एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Four youths died in separate incidents in Shravasti, one critical.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावस्ती जिले में मंगलवार देर रात हुई चार अलग अलग दुर्घटनाओं चार युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हुए, इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम देवरनिया निवासी अजय वर्मा (30) पुत्र हजारी प्रसाद वर्मा मंगलवार देर शाम बाइक से अपनी ससुराल सोनवा के हिताई नगर जा रहा था। सोनवा क्षेत्र के ग्राम चंदन कोटिया के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण अजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी मल्हीपुर लाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, ऑर्डिनेंस फैक्टरी और ओपन हार्ट सर्जरी थिएटर का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 60 जिलों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी... वज्रपात का भी अलर्ट जारी; जानें पूरा पूर्वानुमान


हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अजय को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। रास्ते में अजय की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सिरसिया के ग्राम हथमरवा निवासी राधेश्याम के पुत्र आशीष का मंगलवार को विवाह था। इसकी बरात इकौना क्षेत्र के वीरपुर गई थी। इसमें शामिल होने के लिए हथमरवा निवासी अमर लाल राजभर (20) पुत्र मंशाराम व पड़ोसी गांव जरवलिया निवासी संजय राजभर (22) पुत्र राजू देर रात बाइक से जा रहे थे।


अमर लाल जैसे ही बाइक लेकर भिनगा जंगल स्थित केन नाला पुल व अंटा तिराहे के मध्य पहुंचा तभी अनियंत्रित हो आगे जा रही ट्राली में घुस गया। इस दौरान हेलमेट न लगाए होने के कारण अमर लाल व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में सिरसिया के बेचई पुरवा निवासी भीमसेन (32) पुत्र शिव प्रसाद टेंट हाउस लगाता है।

मंगलवार देर शाम वह क्षेत्र के धर्मांतापुर टेंट लगाने गया था। इस दौरान वह धर्मंतापुर निवासी सुरेश पुत्र सुरेंद्र व बेचई पुरवा निवासी भोले पुत्र गोबर के साथ टेंट खड़ा कर रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाईन में टेंट की पाइप छू जाने के कारण तीनों करंट की चपेट में आ गए। इनमें से भीमसेन व संतोष को सीएचसी सिरसिया लाया गया। यहां चिकित्सकों ने भीमसेन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं संतोष का इलाज चल रहा है। जबकि भोले को पास के ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां से इलाज के बाद भोले को घर भेज दिया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed