{"_id":"5e8de26d8ebc3e78dc777d19","slug":"four-years-old-child-died-in-in-quarantine-center-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में मां-बाप के साथ क्वारंटीन चार साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में मां-बाप के साथ क्वारंटीन चार साल के बच्चे की मौत
Wed, 08 Apr 2020 08:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 08 Apr 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बाप के साथ स्कूल में क्वारंटीन चार वर्षीय बच्चे की मंगलवार रात मौत हो गई। बच्चे को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। सदरपुर के गांव मोतीलाल पुरवा मजरा लछीपुर निवासी संबारी का चार वर्ष का बेटा पवन कुमार अपने परिजनों के साथ अपने ही गांव की प्राइमरी पाठशाला में एक अप्रैल से क्वारंटीन था।
विज्ञापन
मंगलवार रात संदिग्ध हालात में पवन की मौत हो गई। परिवारीजन और प्रधान उसकी मौत का कारण डायरिया बता रहे हैं। गांव की आशा बहू रमा देवी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल में कन्नौज, लखनऊ और हरदोई से मजदूरी कर वापस लौटे कुल सात लोगों को रखा गया था। इसमें यह बच्चा भी शामिल था।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सदरपुर दिनेश सिंह और महमूदाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि सेंटर में क्वारंटीन सभी लोगों का कई बार परीक्षण किया जा चुका है। किसी भी व्यक्ति में कोविड 19 के लक्षण नहीं पाए गये।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि खुद परिजन अंतिम संस्कार करना चाहते इसलिए हम उन्हें रोक नहीं पाए और उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया।