फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four-year-old girl raped, accused arrested in encounter

Lucknow News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 29 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old girl raped, accused arrested in encounter
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। मदेयगंज इलाके में सोमवार देर रात चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी कमल किशोर उर्फ भद्दर झोपड़ी के बाहर सो रही बच्ची को सोते वक्त उठा ले गया और गंदी हरकत की। परिजनों ने घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक बच्ची का परिवार लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और पक्के पुल के पास झोपड़ी डालकर मजदूरी करता है। मंगलवार रात बच्ची माता-पिता के साथ झोपड़ी के बाहर सो रही थी। रात करीब तीन बजे आरोपी कमल बच्ची को उठा ले गया था। कुछ देर बाद मां की आंख खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। माता-पिता ने बच्ची को तलाशना शुरू किया। थोड़ी देर बाद वह खेत की तरफ से रोते हुए आते दिखी। पीछे-पीछे कमल था। बच्ची के घरवालों को देखते ही कमल भाग निकला।
विज्ञापन

बच्ची की हालत देखकर परिजनों को शक हुआ। बच्ची ने रोते-रोते आपबीती बताई। बच्ची को पहले पुलिस की मदद से झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से गंभीर हालत में क्वीन मेरी अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची की मां ने मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोपड़ी छोड़कर भागने की फिराक में था आरोपी

बुधवार तड़के पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी। इस बीच रघुवंशी ढाल के पास वह नजर आया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भागने के दौरान आरोपी बाइक से गिर पड़ा। घेरने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कमल घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया है। तमंचा, कारतूस, दो खोखे और बाइक मिली है। आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने का भी केस दर्ज कराया गया है। डीसीपी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। कमल का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। आरोपी कुछ साल से पक्के पुल के पास ही रहकर मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed