फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four trains cancelled due to maintenance work

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मेंटेनेंस के चलते निरस्त रहेंगी ये चार ट्रेनें

Thu, 23 May 2019 04:16 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 23 May 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
four trains cancelled due to maintenance work
डेमो
सहारनपुर-अंबाला रेलखंड पर बरारा व केसरी रेलवे स्टेशनों के बीच 26 मई को गर्डर बदलने के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त व आंशिक रूप से प्रभावित होंगी।
विज्ञापन


ब्लॉक के चलते 24 मई को 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 25 मई को 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, 26 मई को 15904 चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और 27 मई को 12358 अमृतसर कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व 15011 लखनऊ-चडीगढ़ एक्सप्रेस आंशिक रूप से प्रभावित होगी। ये ट्रेनें सहारनपुर तक जाएंगी और 26 मई को सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच कैंसिल रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस व 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस चंडीगढ़ की जगह सहारनरपुर से चलकर लखनऊ आएगी और 26 मई को चंडीगढ़ से सहारनपुर के बीच कैंसिल रहेगी। 

कृषक, राप्तीसागर समेत कई ट्रेनें बाधित

four trains cancelled due to maintenance work
डेमो

वाराणसी मंडल के औड़िहार-रजवाड़ी व काजीपुर-सारनाथ और गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर लिमिटेड हाइट सबवे बनाने के लिए 27 मई को ब्लॉक लिया गया है। इससे कृषक व राप्ती सागर एक्सप्रेस प्रभावित होंगी।

निर्माण कार्य के कारण 25 मई को राप्तीसागर एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी और 27 व 28 को कृषक एक्सप्रेस आंशिक रूप से प्रभावित होगी। 15008 कृषक एक्सप्रेस 27 मई को मऊ तक जाएगी और मऊ से वाराणसी के बीच कैंसिल रहेगी।

ऐसे ही 15007 वाराणसी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस 28 मई को मऊ से चलकर लखनऊ तक आएगी और वाराणसी से मऊ के बीच निरस्त रहेगी। इसी क्रम में 25 मई को 12522 राप्तीसागर एक्सप्रेस बदले हुए रास्ते गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

वहीं 25 मई को एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस पूर्वोत्तर रेलवे मंडल में 105 मिनट रास्ते में रोककर चलाया जाएगा। इसी तारीख पर बांद्रा से चलने वाली बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर सुविधा स्पेशल 25 मिनट और कटिहार से चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस एनई रेलवे पर 50 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed