फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four times the father and three times the son captured the chairman's chair

Lucknow News: चार बार पिता तो तीन बार बेटे ने अध्यक्ष की कुर्सी पर जमाया कब्जा

Thu, 20 Apr 2023 06:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 20 Apr 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Four times the father and three times the son captured the chairman's chair
फ्लैश बैक का लोगो लगाएं
विज्ञापन

1893 में अस्तित्व में आई थी नगर पंचायत डलमऊ
जीत हासिल करने के लिए दावेदार लगा रहे जोरआजमाइश
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी

डलमऊ (रायबरेली)। नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पद की कुर्सी को लेकर चुनावी घमासान मचा है। दावेदार हार जीत के लिए पुरजोर आजमाइश कर रहे हैं। पुराने रिकाॅर्ड को यदि देखें तो नगर पंचायत डलमऊ के अध्यक्ष पद पर चार बार पिता तो तीन बार बेटे ने कब्जा जमाया है। दो बार अध्यक्ष की कुर्सी पर महिला दावेदार काबिज हुई। वर्ष 1893 में नगर पंचायत डलमऊ अस्तित्व में आई थी। 1940 में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में केदारनाथ को मनोनीत किया गया था। इसके बाद हुए चुनाव में शिवगोपाल गौड़, गोपीनाथ त्रिपाठी, लाल बहादुर श्रीवास्तव ने अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया।
वर्ष 1962 से साल 1977 तक तीन बार सुरेश दत्त गौड़ अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद 1988 तक प्रशासक की तैनाती रही। वर्ष 1988 से 1990 तक सुरेशदत्त गौड़ फिर अध्यक्ष रहे। इसके बाद अध्यक्ष पद की कुर्सी पर प्रशासक बैठा दिया गया। 1995 सुरेशदत्त गौड़ के बेटे बृजेश दत्त गौड़ चुनाव मैदान में उतरे और जीत हासिल की। बृजेश वर्ष 2000 तक अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2000 से वर्ष 2005 तक कंचन श्रीवास्तव अध्यक्ष रहीं। साल 2005 से 2006 तक प्रशासक की तैनाती रही। बाद में बृजेश दत्त गौड़ वर्ष 2006 से 2011 तक अध्यक्ष रहे। वर्ष 2011 से 2012 तक नगर पंचायत की कमान प्रशासक के हाथों में दे दी गई। साल 2012 से 2017 तक अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कंचन श्रीवास्तव काबिज हुई। वर्ष 2017 के चुनाव में बृजेशदत्त गौड़ फिर चुनाव जीते और वर्ष 2022 तक अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed