फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four thieves arrested

बंद घरों में चोरी करने वाली गैंग के चार बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Sat, 08 May 2021 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
four thieves arrested
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाली गैंग के चार सदस्यों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से लाखों के गहने, तीन बाइक व छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के गहने खरीदने वाले एक सर्राफ को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी चौक आईपी सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे की टीम में शुक्रवार को क्षेत्र से ही चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इसमें राम लखन निषाद निवासी गऊघाट ठाकुरगंज, गौतम शुक्ल निवासी आदर्श नगर ठाकुरगंज, रविंद्र मिश्र निवासी मोहनी पुरवा हुसैनाबाद ठाकुरगंज और ऋषि कोरी निवासी बीरमपुर मड़ियांव शामिल है। इनसे लाखों के गहने, तीन बाइक व छह मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में ठाकुरगंज, काकोरी, सआदतगंज और वजीरगंज थाना क्षेत्र में चोरी की 12 वारदातें अंजाम देना स्वीकार किया है। एसीपी ने बताया कि आरोपियों से सस्ते दाम पर चोरी के गहने खरीदने वाले वृंदावन विहार कॉलोनी ठाकुरगंज निवासी सर्राफ बृजेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी दिन में बाइक से कॉलोनियों में घूम बंद घरों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी गौतम पर शहर के विभिन्न थानों में 28 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राम लखन पर चार, अरविंद पर आठ और ऋषि कोरी पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनसे गिरोह के अन्य सदस्यों व दूसरी वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। उधर, गाजीपुर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे यादव चौराहा मडियांव निवासी वीर प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed