फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four senior IAS transferred in Uttar Pradesh.

UP News : रवि कुमार एनजी ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के नए सीईओ, तीन IASके तबादले किए, चार डीपीआरओ बदले गए

Sun, 09 Jul 2023 08:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jul 2023 08:23 PM IST
सार

गोरखपुर के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार फिलहाल जिलाधिकारी गोरखपुर को दिया गया है। जल्दी ही नए मंडलायुक्त की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Four senior IAS transferred in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने देर रात तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसके अलावा एक अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है जबकि एक को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। अभी तक ग्रेटर नोएडा (ग्रेनो) सीईओ का अतिरिक्त प्रभार नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के पास था। रितु से ग्रेनो का प्रभार ले लिया गया है। 

विज्ञापन


गोरखपुर के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार फिलहाल जिलाधिकारी गोरखपुर को दिया गया है। जल्दी ही नए मंडलायुक्त की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर कर दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य रविंद्र कुमार को सचिव नगर विकास बनाया गया है।
विज्ञापन


चार एडीपीआरओ को डीपीआरओ पद पर तैनाती दी
प्रदेश सरकार ने चार जिला पंचायत राज अधिकारियों के तबादले किए हैं। चार अपर जिला पंचायत राज अधिकारियों का शासकीय कार्यहित में डीपीआरओ के पद पर स्थानांतरण किया है। हमीरपुर के डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश को कन्नौज, अरविंद कुमार को मिर्जापुर से बिजनौर, जितेंद्र कुमार मिश्रा को कन्नौज से हमीरपुर, पंचायतीराज निदेशालय से संबद्ध सर्वेश कुमार पांडेय को देवरिया में डीपीआरओ पद पर स्थानांतरित किया है। लखनऊ के अपर जिला पंचायत राज अधिकारी रतन कुमार को बस्ती में डीपीआरओ, शामली के एडीपीआरओ नंदलाल को श्रावस्ती में डीपीआरओ, एटा के एडीपीआरओ मनोज कुमार को शामली में डीपीआरओ और देवरिया के एडीपीआरओ अविनाश कुमार को अयोध्या में डीपीआरओ के पद पर तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed