फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   four property dealer arrested in harrassment of BBA student

बीबीए छात्रा से सरेराह छेड़छाड़ के आरोप में चार प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Mon, 16 May 2022 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
four property dealer arrested in harrassment of BBA student
लखनऊ। चिनहट इलाके में रहने वाली बीबीए की छात्रा से एक सप्ताह पहले कार सवार चार युवकों ने सरेराह छेड़खानी की थी। विरोध करने पर उसे खींचकर अगवा करने की कोशिश भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया तो आरोपियों ने पीड़िता व उसकेपरिवारीजनों को धमकी देनी शुरू कर दी। शोहदों की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले चार आरोपियों को दबोचा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, शनिवार देर रात को छेड़खानी करने वाले चार आरोपियों मूलरूप से अयोध्या के अवधपुरी कॉलोनी निवासी विकास उपाध्याय उर्फ डिब्लू, अयोध्या नया घाट निवासी अविनाश सिंह, अंबेडकरनगर टाडा निवासी सत्यप्रकाश धर दुबे और जलालपुर निवासी प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार किया है। चारों चिनहट इलाके में किराये के मकान में रहते हैं और प्रापर्टी डीलिंग का काम करते है। पुलिस के अनुसार,
विज्ञापन

राजधानी के एक निजी विश्वविद्यालय से बीबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा से 7 मई की रात चारों आरोपियों ने विधायक चौराहे के पास छेड़खानी की थी। चिनहट इलाके में पीजी हॉस्टल में रहने वाली छात्रा कॉलेज का समारोह खत्म होने के बाद अपनी स्कूटी से वापस अपने कमरे पर जा रही थी। छात्रा के विरोध करने पर चारों ने उसके साथ न केवल गाली गलौज की बल्कि काले रंग की कार से उसका पीछा कर उसे धमकी भी दी थी। छात्रा ने इस मामले की शिकायत चिनहट पुलिस से की थी। छात्रा की तहरीर पर चिनहट पुलिस ने केस भी दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहमी छात्रा ने कॉलेज जाना भी छोड़ा
शोहदे की धमकी से छात्रा इस कदर डर गई थी कि उसने कॉलेज जाना तक छोड़ दिया था। जानकारी पाकर परिवारीजन वाराणसी से उसके पास आए और पांच दिन तक शहर में एक होटल में छात्रा को लेकर रुके रहे। चिनहट थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक के ऑफिस के कई चक्कर लगाए। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा व उसके परिवारीजनों को केस वापस लेने की धमकी भी दी। इस मामले में भी परिवारीजनों ने वाराणसी के स्थानीय थाने में भी शिकायत की थी। चिनहट पुलिस ने शनिवार देर रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed