फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people were duped of Rs 1.37 crore in the name of investment

Lucknow News: निवेश के नाम पर चार लोगों से ऐंठे 1.37 करोड़ रुपये

Sun, 28 Dec 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 28 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Four people were duped of Rs 1.37 crore in the name of investment
लखनऊ। शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश के नाम पर साइबर जालसाजों ने चार लोगों से 13,756,587 रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमीनाबाद के मौलवीगंज निवासी मोहम्मद अवैस के अनुसार कुछ दिन पहले मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से उनकी बातचीत महिला से हुई थी। उसने नर्ड ग्लोबल गोल्ड फाइनेंस नाम की कंपनी के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने की बात कही। उसकी बातों में आकर उन्होंने अपने एसबीआई खाते से कई बार में 51,41,586 रुपये निवेश कर दिए। उन्होंने निवेश की गई रकम वापस मांगी तो उनसे और रुपयों की मांग की गई। छानबीन करने पर पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन


बिजनौर के बीआरए विवि निवासी गरिमा त्रिपाठी की कुछ वक्त पहले सौरभ सिंह से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। सौरभ ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने की बात कही। इस पर उन्होंने बताए गए अलग-अलग खातों में 29,10,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो टालमटोल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभूतिखंड मंत्री आवास निवासी धीरज कुशवाहा के अनुसार वह संदीप मिश्र नाम के यूट्यूबर को फॉलो करते हैं। यूट्यूबर के एक वीडियो के लिंक के माध्यम से उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कहा गया। अक्तूबर 2025 में उन्होंने ग्रुप जॉइन किया। इसके बाद उन्हें एमजी इंवेस्टमेंट कंपनी के माध्यम से ट्रेडिंग करने पर मुनाफा दिलाने की बात कही गई। 15 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच उन्होंने 32,75,001 रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो ग्रुप बंद कर दिया गया।
इसके अलावा पारा के हंसखेड़ा निवासी विवेक कश्यप को कुछ दिन पहले एक्स7 डीबीएस वेल्थ इक्विटी रिसर्च नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर आईपीओ में निवेश की बात कही गई। बदले में उन्हें अच्छा मुनाफा दिलाने की बात भी बताई गई। जालसाजों की बातों में आकर विवेक ने 24,30,000 रुपये निवेश कर दिए। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो जालसाज टालमटोल करने लगे।

इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव ने बताया कि जिन खातों की ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है उसकी डिटेल संबंधित बैंकों से मांगी गई है। पुलिस का प्रयास है कि ठगी की रकम को समय रहते हुए फ्रीज करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed