फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people were defrauded of Rs 56.53 lakh

Lucknow News: चार लोगों को लगाया 56.53 लाख का चूना

Tue, 02 Jan 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four people were defrauded of Rs 56.53 lakh
लखनऊ। ठगी व साइबर क्राइम की चार घटनाओं में जालसाजों ने 56 लाख 78 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

गोसाईंगंज के बेलीकलां गांव निवासी अलर्क कुमार यादव के मुताबिक कठवारा निवासी परिचित योगेश द्विवेदी ने उनकी मुलाकात गाजीपुर निवासी राकेश कुशवाहा व अंजनी वर्मा से कराई थी। दोनों गोमतीनगर के विकासखंड स्थित एडमाइरेक्स इंफ्रा रियलिटी प्रा.लि. के निदेशक हैं। तीनों ने अलर्क व उनके दोस्त महेश से मोहनलालगंज में जमीन दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये ठग लिए। डीसीपी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने योगेश, राकेश व अंजनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उधर, प्रतापगढ़ निवासी आशुतोष पांडेय को जमीन दिलाने के नाम पर मोहनलालगंज निवासी वसुंधरा इंफ्रा के निदेशक सुधीर सिंह ने 25 लाख रुपये ठग लिए। मोहनलालगंज पुलिस ने सुधीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हजरतगंज के मेफेयर बिल्डिंग निवासी प्रद्युमन टंडन के मुताबिक साइबर जालसाज ने उनकी नेट बैंकिंग हैक कर खाते से एक लाख 34 हजार रुपये निकाल लिए। इसी तरह आलमबाग निवासी संजय गुप्ता के खाते से जालसाज ने 19 हजार रुपये निकाल लिए। इन दोनों मामलों में भी संबंधित थानों में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed