{"_id":"6a254a8b41acc1e28e021d45","slug":"four-people-took-their-own-lives-by-hanging-in-lucknow-each-took-this-step-for-different-reason-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान, अलग-अलग कारणों से उठाया ऐसा कदम; पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान, अलग-अलग कारणों से उठाया ऐसा कदम; पढ़ें पूरा मामला
Sun, 07 Jun 2026 04:10 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:10 PM IST
सार
राजधानी में चार लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। चारों ने अलग-अलग कारणों से ऐसा खौफनाक कदम उठाया। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
सुसाइड (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में चार लोगों ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दुबग्गा इलाके में टाइल्स कारीगर सुनील यादव (33), महिगवां इलाके में शिव व्रत (24), गाजीपुर इलाके में राहुल कनौजिया (31) और बख्शी का तालाब इलाके में प्रेमचंद गोस्वामी (50) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
दुबग्गा के सिकरौली गांव निवासी सुनील यादव के भाई विक्की ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7.00 बजे सुनील शराब के नशे में घर पहुंचा। इसको लेकर उसकी पत्नी नीतू से झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर विक्की ने दोनों के बीच सुलह करा दी। इसके बाद नीतू दोनों बच्चों को लेकर बाहर चली गई। सुनील ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर विक्की और नीतू ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर विक्की पड़ोसी की छत से होकर कमरे में पहुंचे तो सुनील को साड़ी के सहारे पंखे से लटका पाया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर दुबग्गा श्रीकांत राय ने बताया कि सुनील ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन