फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people including village pradhan killed in Amethi over land dispute

यूपी : अमेठी में जमीनी विवाद को लेकर पूर्व प्रधान समेत चार की हत्या, गांव के लोगों में आक्रोश

Wed, 16 Mar 2022 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 16 Mar 2022 12:04 AM IST
सार

लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमले में पांच अन्य घायल। सभी की हालत गंभीर। छावनी में तब्दील हुआ गांव। लोगों में आक्रोश।
 

विज्ञापन
Four people including village pradhan killed in Amethi over land dispute
हादसे के बाद मौके पर अधिकारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमीनी विववाद को लेकर मंगलवार देर रात एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। अमेठी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में हुई इस घटना में पूर्व प्रधान समेत चार की मौत हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हैं। सभी घायलों की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घटना को लेकर उपजे आक्रोश को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


अमेठी थाना क्षेत्र के गांव राजापुर मजरे गुंगवाक्ष निवासी अमरेश यादव पूर्व में ग्राम प्रधान रहे हैं। उनका भूमि के एक टुकड़े को लेकर पड़ोसी रामदुलारे यादव से विवाद चल रहा था। मंगलवार को अमरेश इसी भूमि पर मोरंग गिरवा रहे थे। इसी बात को लेकर उनकी रामदुलारे पक्ष से कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन


कहासुनी के बाद रात करीब नौ बजे रामदुलारे पक्ष के लोगों ने लाठी डण्डे व धारदार हथियार से अमरेश पक्ष पर हमला बोल दिया। हमले में पूर्व प्रधान अमरेश, उनके भाई हनुमान, अमरजीत व अशोक तथा पिता संकठा प्रसाद, मां ननका, पत्नी धन्नो, पुत्र राज अमरजीत की पत्नी अनीता घायल हो गए। मारपीट में एक साथ नौ लोगों के घायल होने की सूचना पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी में अमरेश (42) को मृत घोषित करते हुए शेष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अमरेश के पिता संकठा (65), मां ननका उर्फ पार्वती (64) व बड़े भाई हनुमान (45) को भो मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मारपीट की घटना में एक साथ हुई चार मौतों को लेकर उपजे आक्रोश को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अमेठी समेत कई थानों की फोर्स गांव में तैनात है। सीओ अर्पित कपूर व एसएचओ विनोद सिंह भी गांव में डटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed