फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people duped of Rs 2.40 crore by cyber fraudsters

Lucknow News: साइबर जालसाजों ने चार से 2.40 करोड़ रुपये ठगे

Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Four people duped of Rs 2.40 crore by cyber fraudsters
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने चार लोगों को 2.40 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मूल रूप से आगरा के लोहकरेरा रूकनत निवासी भूरी सिंह लखनऊ में इंदिरानगर के मानस सिटी इलाके में रहते हैं। जुलाई 2022 में उनके पास अनजान नंबर से मेसेज आया। इसमें गेमिंग एप स्काई 247 डाउनलोड करने व निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कही गई। भूरी ने एप को डाउनलोड कर दस हजार रुपये का निवेश किया। कुछ गड़बड़ लगने पर एप डिलीट कर दिया। इसके बाद उनके पास अलग-अलग नंबरों से कॉल आने लगी।
विज्ञापन

फोन करने वालों ने सीबीआई व इनकम टैक्स विभाग का डर दिखाते हुए कई बार में अलग-अलग खातों में दो करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का शिकार हुए भूरी सिंह ने चार नवंबर को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना बृजेश यादव का कहना है कि जिन खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन




गोमतीनगर के विकलखंड निवासी 78 वर्षीय सुरेश कुमार गुप्ता सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनका एसबीआई व पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। उनके एसबीआई के खाते से जालसाजों ने 22 से 28 अक्तूबर के बीच 3.15 लाख और पीएनबी खाते से 16 से 28 अक्तूबर के बीच 12.44 लाख रुपये निकाल लिए। जब वे बैंक पहुंचे तो ठगी का पता चला। उन्होंने 30 अक्तूबर को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगंज के सेक्टर-ई निवासी लाल जी मिश्र को जालसाजों ने स्टॉक मार्केट में निवेश करने के नाम पर एक ग्रुप में जोड़ लिया। फिर निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने की बात कहते हुए धीरे-धीरे करके 10.88 लाख रुपये ऐंठ लिए। निवेश की रकम वापस मांगने पर जालसाजों ने इनकार कर दिया। लाल जी ने तीन नवंबर को साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई।


काकोरी के ईंट गांव निवासी नरेंद्र कुमार के पास कुछ दिन पहले पैन कार्ड अपडेट करने की कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एचडीएफसी बैंक का असिस्टेंट मैनेजर संजय जोशी बताया। उसने नरेंद्र कुमार को एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाया। ऐसा करते ही जालसाज ने उनका मोबाइल फोन हैक कर खाते से कई बार में 6.24 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने मंगलवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed