एक ही बाइक पर सवार चार को बस ने रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के सिरसिया से भिनगा आ रही तेज रफ्तार निजी बस ने शुक्रवार को एक बाइक पर सवार चार लोगों को रौंद दिया। इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
अंटा तिराहे के पास हुए इस हादसे में मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बाइक पर सवार किसी भी व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
सिरसिया थाना क्षेत्र के बुटहर डोमाई के पुजारी (55), गांव के ही केशवराम (35), रामनाथ (45), उनके बेट राजेंद्र (25) के साथ एक केस के सिलसिले में भिनगा तहसील गए थे।
वहां से चारों एक ही मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा जंगल के अंटा तिराहे से थोड़ा आगे तेज रफ्तार निजी बस (सीजी 14ए - 0093) ने बाइक को टक्कर मार दी।
दूर तक घिसटते चले गए
बस की टक्कर लगने के बाद बाइक समेत चारों काफी दूर तक घिसटते चले गए। इससे पुजारी, केशवराम व रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र को जिला चिकित्सालय, भिनगा ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे के तुरंत बाद ड्राइवर और परिचालक बस छोड़कर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक रामजतन वरुण ने बताया कि मृतकों के परिवारीजनों को बुलाया गया है। उनके आने पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया जाएगा।