फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four people died due to speeding

Lucknow News: रफ्तार की मार, चार लोगों की गई जान

Thu, 02 Apr 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 02 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Four people died due to speeding
विपिन कुमार यादव व अनिल कुमार वर्मा की फाइल फोटो।
लखनऊ। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गुडंबा में बाइक सवार विपिन कुमार यादव (30) और महानगर में अनिल कुमार वर्मा (40) की माैत हो गई। गोसाईंगंज के कासिमपुर बिरूवा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सड़क पार कर रहीं श्यामा देवी (70) की जान चली गई। इसके अलावा बख्शी का तालाब में हाईवे पर वाहन की टक्कर से बन्नौर गांव निवासी रामपाल (40) की माैत हो गई।
विज्ञापन


मूल रूप से बाराबंकी स्थित दिकुलिया गांव निवासी विपिन कुमार यादव मुंशी पुलिया में गाड़ी चलाते थे। उनके भाई सचिन ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे विपिन बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। वह हेलमेट भी लगाए थे। रास्ते में गुडंबा स्थित स्कॉर्पियो क्लब के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन पीछे से उनकी बाइक से टकरा गया।
विज्ञापन


इससे बाइक सहित विपिन काफी दूर घिसटते चले गए। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विपिन को सीएचसी गुडंबा पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। विपिन के परिवार में पत्नी अनीता और बेटी नव्या है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसनगंज स्थित डालीगंज केसरीपुर निवासी अनिल कुमार वर्मा गाजीपुर स्थित पॉलिटेक्निक चौराहे के पास प्राइवेट अस्पताल में स्टोर इंचार्ज थे। उनके बेटे आयुष ने बताया कि पिता मंगलवार रात नाै बजे ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे। रास्ते में महानगर कुकरैल नाले के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए।

पुलिस ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया और उनके पास मिले फोन से घरवालों को सूचना दी। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी रीता और दो बेटे आयुष व प्रत्युष हैं। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

गोसाईंगंज में सड़क पार कर रही महिला को मारी टक्कर

गोसाईंज के रघुनाथ पुरवा निवासी श्यामा देवी के बेटे राम मिलन ने बताया कि बुधवार सुबह मां कासिमपुर बिरुवा स्थित यूनियन बैंक रुपये निकालने गई थीं। बैंक से निकलकर वह सड़क पार कर रही थीं। इस बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें सीएचसी गोसाईंगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके पास मिली बैंक पासबुक की मदद से पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज डीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। श्यामा देवी के पति रामनाथ काफी वर्ष पहले लापता हो गए थे।


कई वाहनों ने शव रौंदा

इंस्पेक्टर बख्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि रामपाल मानसिक रूप से बीमार थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह शौच के लिए निकले थे। इस दाैरान वह दो किलोमीटर दूर रामपुर बेहडा गांव स्थित लखनऊ-सीतापुर हाईवे पहुंच गए। वहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। सड़क पर पड़े उनके शव को कई वाहनों ने रौंद दिया। इस वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया। शव की फोटो पहचान के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट की। हाथ में मौजूद छल्ले देख रामपाल की पहचान बड़े भाई सर्वेश ने की। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विपिन कुमार यादव व अनिल कुमार वर्मा की फाइल फोटो।

विपिन कुमार यादव व अनिल कुमार वर्मा की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed