फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four new security chuakis will be open on India Nepal border in Bahraich.

Bahraich: नेपाल सीमा पर खोली गई एसएसबी की चार नई चौकियां, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

Mon, 04 Dec 2023 07:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Dec 2023 07:19 PM IST
सार

एसएसबी आईजी ने भारत-नेपाल सीमा पर चार सुरक्षा चौकियों का उद्घाटन किया। इससे सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Four new security chuakis will be open on India Nepal border in Bahraich.
सुरक्षा चौकी का उद्घाटन करते आईजी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिए केंद्र सरकार ने चार नई चौकियां खोलने को मंजूरी दी थी। सोमवार को इन चौकियों का उद्घाटन एसएसबी के आईजी द्वारा किया गया। इन चौकियों के खुलने से सीमा पार से होने वाली तमाम प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकेगी।

विज्ञापन


एसएसबी के आईजी रतन संजय ने सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर चार नई सीमा चौकियों का उद्घाटन किया। एसएसबी की यह चार नई चौकियां पचपकरी, रंजीतबोझा, निविया और मानवरिया में बनाई गई हैं। आईजी रतन संजय ने बताया कि नेपाल सीमा की खुली सीमा होने के चलते सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी का मौसम: लखनऊ समेत मध्य यूपी में आज से बारिश के आसार, 6 दिसंबर को होगी मिचौंग तूफान की वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव परिणाम: बसपा के हाथ आई निराशा, मप्र-छत्तीसगढ़ में रही खाली हाथ, राजस्थान में नीचे गिरा ग्राफ


इसी के चलते सीमा पर एसएसबी का विस्तार करते हुए नई चौकियां खोलने का काम किया जा रहा है। पहले इन चार जगहों पर वैकल्पिक रूप से सीमा चौकियां बनाई गई थीं लेकिन अब इनको परमानेंट सीमा चौकी का रूप दिया गया है।

इस मौके पर एसएसबी 42 वाहिनी के सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडेय सहित जवान, अधिकारी, सभासद मनोज प्रजापति, ध्रुव वर्मा, प्रशांत मदेशिया व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed