{"_id":"5fbc9c9eb1c65b06bd26ee1c","slug":"four-new-patients-of-dengue-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साथ डेंगू भी तेजी से पसार रहा पैर, चार नए मरीज मिले, 24 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के साथ डेंगू भी तेजी से पसार रहा पैर, चार नए मरीज मिले, 24 लोगों को नोटिस
Tue, 24 Nov 2020 11:09 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के साथ डेंगू भी तेजी से पैर पसार रहा है। सोमवार को विभिन्न इलाकों से चार नए मरीज मिले। शहर में अब करीब 800 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, मच्छर पनपने वाली स्थितियां मिलने पर 24 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि आलमबाग, अलीगंज, गोमतीनगर व एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड इलाके से डेंगू के मरीज मिले हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को डेंगू की जानकारी देते हुए सतर्क भी किया।
विज्ञापन
इसके बाद टीमों ने पटेल नगर, स्नेहनगर, एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, बालागंज व सआदतगंज के 4556 घरों का निरीक्षण भी किया। सीएमओ की टीम राजा बाजार पहुंची तो वहां खाली स्थानों पर जलभराव मिला। इस पर टीम की ओर से एंटीलार्वा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन