फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four new cases of dengue found, total number 34

Lucknow News: डेंगू के चार नए केस मिले, कुल संख्या 34

Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 27 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four new cases of dengue found, total number 34
रायबरेली में अमावां ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में जांच के लिए खून का नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग
रायबरेली। जिले में संक्रामक रोगों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एलाइजा जांच में डेंगू के चार नए केस मिले हैं। जबकि किट की जांच में 10 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं। इसके अलावा शहर से लेकर गांव तक जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों में पहुंचकर दवा के छिड़काव के साथ लोगों की सेहत जांची। लोगों को मच्छरों से बचने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

किट की जांच में डेंगू से संक्रमित मिलने के बाद मरीजों के सैंपल की जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एलाइजा जांच की गई। जिसमें अमावां क्षेत्र के लोधवामऊ मजरे पहाड़पुर निवासी अब्दुल खान (12), शहर के नेहरू नगर निवासी देवरती (18), सरेनी क्षेत्र के पूरे शिवपाल निवासी उज्जवल सिंह (50), शहर के मलिकमऊ निवासी प्रियांशु बाजपेयी (24) डेंगू संक्रमित मिले। रिपोर्ट आते ही मलेरिया निरीक्षण आतिफ खान की टीम ने गांवों में पहुंचकर लोगों की सेहत जांची। लोगों को मच्छरों से बचने के टिप्स दिए। दवाओं का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार से खरीदनी पड़ रही बुखार की दवा
जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और पीएचसी में भी बुखार के रोगी बढ़े हैं। कई सीएचसी में डेंगू की जांच के लिए किट की कमी हो गई है। निजी पैथोलॉजी संचालक डेंगू की जांच रिपोर्ट देने में अब भी कंजूसी कर रहे हैं। अस्पतालों में बुखार की दवाओं की किल्लत भी बढ़ रही है। किसी तरह काम चलाया जा रहा है। मरीजों को बाजार से बुखार की दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।


संक्रमित के परिजन सुरक्षित
एलाइजा जांच में डेंगू के चार नए केस मिले हैं। सभी मरीजों के घर रिस्पांस टीमें भेजी गई है। संक्रमित मरीज के घरों के लोग स्वस्थ मिले हैं। अधीक्षकों को गांवों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना मिलने पर टीमें भेजने के लिए कहा गया है।
- डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed