{"_id":"55458fac128fe59a237a24fcfb00fbd9","slug":"four-more-lions-will-roar-after-55-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 घंटे बाद लखनऊ जू में दहाड़ेंगे चार और शेर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 घंटे बाद लखनऊ जू में दहाड़ेंगे चार और शेर
आशुतोष मिश्र/लखनऊ
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार के मेगा प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी के लिए गुजरात से रवाना हुए चार एशियाई बब्बर शेरों की दहाड़ जल्द ही लखनऊ जू में सुनाई देगी।
विज्ञापन
लखनऊ जू की टीम बृहस्पतिवार दोपहर बाद एशियाई बब्बर शेरों को लेकर सड़क मार्ग से रवाना हुई। टीम के लखनऊ पहुंचने में 55 से 60 घंटे लगने का अनुमान है।
शक्करबाग जू के अधीक्षक वीजे राणा के मुताबिक लखनऊ जू की टीम उनकेजू से दो वयस्क मादा और दो वयस्क नर शेर लेकर रवाना हुई है। इसके बदले शक्करबाग जू को 10 वन्यजीव दिए गए हैं।
विज्ञापन
चार वन्यजीव और दिए जाने हैं। पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ उप्र डॉ. रुपक डे ने बताया कि लखनऊ जू पहुंचने पर इन बब्बर शेरों को कुछ दिनों के लिए कोरेनटाइन बैरक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
इन शेरों के आने के साथ ही इटावा लॉयन सफारी के लिए गुजरात से आने वाले शेरों की संख्या छह हो जाएगी। इनमें से दो शेर फिलहाल लखनऊ जू में ही हैं।
इन्हें गत 7 अप्रैल को राजकोट जू से लाया गया था। वहीं हैदराबाद से आए दो शेर फिलहाल कानपुर जू में हैं। जल्द ही इन सबको इटावा लॉयन सफारी के प्रजनन केंद्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा।