{"_id":"654f165c5438b82b52054695","slug":"four-medical-officers-transferred-in-uttar-pradesh-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी में चार चिकित्सा अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव, जानें - कहां दी गई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी में चार चिकित्सा अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव, जानें - कहां दी गई तैनाती
Sat, 11 Nov 2023 11:21 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:21 AM IST
सार
यूपी में चार चिकित्साधिकाकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. श्याम सुंदर व्यास को आरएलबी संयुक्त चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के चार चिकित्सा अधिकारियों का कार्यभार बदल दिया गया है। इनमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक टीबी संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज लखनऊ डॉ. वसुधा सिंह को रामपुर जिला महिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
ठाकुरगंज टीबी संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. स्वतंत्र प्रकाश सिंह को यहीं पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित आरएलबी संयुक्त चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीता टंडन को लखनऊ के ही सिविल अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता पैथोलॉजी के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन
लखनऊ के बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. श्याम सुंदर व्यास को आरएलबी संयुक्त चिकित्सालय का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।