फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four including elderly newspaper distributor died in accidents

Lucknow News: हादसों में बुजुर्ग समाचार पत्र वितरक समेत चार की मौत

Sun, 13 Oct 2024 06:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 13 Oct 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Four including elderly newspaper distributor died in accidents
लखनऊ। राजधानी के विभिन्न थानाक्षेत्रों में बीते दो दिनों में हुए सड़क हादसों में समाचार पत्र वितरक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

तेलीबाग के गांधीनगर निवासी समाचार पत्र वितरक कमलेश कुमार (63) शनिवार सुबह पांच बजे घर से साइकिल लेकर समाचार पत्र लेने निकले थे। उतरेठिया में डेंटल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। वृंदावन समाचार पत्र वितरक संगठन के अध्यक्ष रामस्वरूप कमलेश ने हादसे पर दुख जताया है।
विज्ञापन

निगोहां के मस्तीपुर निवासी सूरज ने बताया कि पिता बच्चन लाल कश्यप (45) शुक्रवार को नगराम के नवीनगर में मुंडन संस्कार में गए थे। रात करीब 10 बजे लौट रहे थे। गांव के बाहर बने हाईवे के कट से मुड़कर जाने लगे, तभी तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार रायबरेली के सचिन घायल हो गए। बच्चन लाल की मौत की खबर बिजनौर में उनकी सास राजेश्वरी को मिली तो हार्ट अटैक पड़ गया। उनकी भी मौत हो गई। परिवार में बेटा सूरज, पत्नी शर्मा देवी और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासनगर के बटहा सबौली का हिमांशु रावत (19) निजी स्कूल से हाईस्कूल का छात्र था। उनके मामा हनुमान ने बताया कि शुक्रवार रात भांजा दोस्त सनी के साथ स्कूटी से छठा मील के पास सेवा नवा खेड़ा में जागरण में गया था। वापसी में मड़ियांव स्थित खदरी पुल के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में हिमांशु की मौत हो गई, जबकि सनी घायल हो गया। हिमांशु के पिता राजेश मजदूरी करते हैं। परिवार में मां गीता और तीन भाई हैं।
इसके अलावा नगराम के दूल्हापुर हुसैनाबाद निवासी सलमान (20) बाइक से शुक्रवार शाम आठ बजे निगोहां से घर आ रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। रास्ते में सचिन राइस मिल के पास सलमान सड़क किराने खड़े ट्रक में बाइक लेकर पीछे से टकरा गया। सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पिता साबिर ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। परिवार में मां सगीरा व चार भाई व पांच बहने हैं।


हादसे में घायल बुजुर्ग समाचारपत्र वितरक समेत दो ने दम तोड़ा
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर-10 में रहने वाले 70 वर्षीय समाचार पत्र वितरक सोमनाथ नौ सितंबर को दुर्घटना में जख्मी हो गए थे। बीते शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में झिलझिला पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल सुपरवाइजर कुशीनगर के मॉन्टेश कुमार (30) की इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। वह गांव में किराये पर रहकर होटल में नौकरी करते थे। नौ अक्तूबर को ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed