{"_id":"599da4034f1c1be77c8b46e4","slug":"four-ias-officer-transfer-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में वरिष्ठ आईएएस अफसरों सहित चार के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में वरिष्ठ आईएएस अफसरों सहित चार के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 23 Aug 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने चार आईएएस अधिकरियों को इधर से उधर किया है। इनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनीता सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव समग्र ग्राम विकास अनीता सिंह को प्रमुख सचिव राष्ट्रीय एकीकरण बनाया गया है।
पिछली सरकार में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रहीं अनीता की इस सरकार में दूसरी तैनाती भी कम महत्व वाले विभाग में ही की गई।
एनएचएम के निदेशक व सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार-तृतीय को खाद्य आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। खाद्य आयुक्त अजय चौहान अब निबंध सहकारी समितियां होंगे।
यह पद अतिरिक्त रूप से अपर मुख्य सचिव हरिराज किशोर के पास था। किशोर से यह जिम्मेदारी लेकर चौहान को सौंपी गई है।
इसके अलावा विशेष सचिव गृह रहे पंकज कुमार को मिशन निदेशक एनएचएम के पद पर भेजा गया है। पंकज कुमार पिछले कई महीने से छुट्टी पर थे।