{"_id":"5c4ed149bdec224c807173d6","slug":"four-friends-died-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में नाले में पलटी कार, चार दोस्तों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर में नाले में पलटी कार, चार दोस्तों की मौत
Mon, 28 Jan 2019 03:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Jan 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में पड़ोसी जिले की सीमा पर शनिवार की देर शाम पेड़ से टकराकर एक कार नाले में पलट गई। ग्रामीणों ने नाले से कार को बाहर निकाला, लेकिन तक तक उस पर सवार चार लोगों की मौत हो चुकी थी।
कार सवार चालक को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के शिकार लोग गणतंत्र दिवस के अवसर पर लगने वाले मेले में शामिल होने आए भांजे को पहुंचाने उसके घर जा रहे थे।
एक साथ चार मौतों से अर्जुनाईकपुर, बनी और बाहरपुर गांव में कोहराम मचा है। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनाईकपुर गांव निवासी विशाल यादव (28) का भांजा राहुल यादव (18) निवासी बाहरपुर जिला अंबेडकरनगर गणतंत्र दिवस के मौके पर बनी गांव में लगने वाले मेले में शामिल होने के लिए सुबह पहुंचा था।

पेड़ से टकराई कार
देर शाम विशाल अपने भांजे राहुल को उसके घर पहुंचाने के लिए कार से अपने दोस्त सचिन उर्फ राहुल (22) पुत्र राम बहाल निवासी बनी, राजन चौहान (21) पुत्र रामजीत निवासी अर्जुनाईकपुर थाना दोस्तपुर के साथ घर से निकला था।
कार को बबलू उपाध्याय (22) पुत्र अभिराम निवासी मखानी थाना महरुआ जिला अंबेडकरनगर चला रहा था। पांचों लोग पड़ोसी जिला अंबेड़करनगर के बेवाना क्षेत्र स्थित रामपुर नोनसिला के पास पहुंचे थे कि कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर नाले में पलट गई।