{"_id":"69fe506da0ef8257210c2d12","slug":"four-flights-canceled-lucknow-news-c-13-lko1096-1728373-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चार उड़ानें हुईं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चार उड़ानें हुईं निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ आने-जाने वाली चार उड़ानें शुक्रवार को खराब मौसम के कारण निरस्त कर दी गईं। जयपुर से सुबह 10:20 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-7651), इंदौर से शाम 7:35 बजे पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-7422) रद्द रही। लखनऊ से सुबह 10:40 बजे इंदौर जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-7221) और रात आठ बजे जयपुर जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई-7652) निरस्त कर दी गई।
ये उड़ानें हुईं देरी का शिकार
लखनऊ से सुबह 8:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) सुबह 9:31 बजे रवाना हुई। सुबह 8:50 बजे मुंबई की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 1027) सुबह 9:40 बजे गई। शाम 3:45 बजे देहरादून की इंडिगो की उड़ान (6ई 515), शाम 6:30 बजे दिल्ली की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्स 2173), शाम 6:45 बजे दिल्ली की इंडिगो की उड़ान (6ई 5003), शाम 7:15 बजे चेन्नई की इंडिगो की उड़ान (6ई 518) और नवी मुंबई की अकासा एयर की उड़ान (क्यूपी 2020) आधे से एक घंटे तक लेट हुईं।