{"_id":"602c2d2a8ebc3ee90162c428","slug":"four-dimond-ring-theft-by-banti-bablee-from-jwellery-shop-lucknow-news-lko5651998135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटी-बबली ने ज्वेलरी शॉप से उड़ाईं हीरे की चार अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटी-बबली ने ज्वेलरी शॉप से उड़ाईं हीरे की चार अंगूठी
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बंटी-बबली का गिरोह काफी तेजी से सक्रिय हो गया है। गाजीपुर थानाक्षेत्र के नीलगिरी चौराहे के पास स्थित रत्न राशि ज्वेलर्स की दुकान पर सगाई के लिए अंगूठी लेने पहुंचे। जोड़े ने पलक झपकते ही हीरे की चार अंगूठी साफ कर दी। व्यापारी के मुताबिक, अंगूठियों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। दोनों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस बंटी-बबली का कुछ पता नहीं लगा सकी।
नीलगिरी चौराहे के पास व्यापारी शुभ चंद्र जैन की रत्न राशि ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुभ के मुताबिक, 12 फरवरी को युगल पहुंचा जिसकी उम्र करीब 40-45 के बीच थी। दोनों ने सगाई के लिए हीरे की अंगूठी मांगी। शुभ ने अंगूठी दिखाई। इसी बीच बातों में फंसाकर चार हीरे की अंगूठी पार कर दीं। इसके बाद भुगतान कर शाम को अंगूठी ले जाने का झांसा देकर निकल गए। दोनाें के जाने के बाद जब बॉक्स चेक किया गया तो चार अंगूठी कम निकलीं। पीछा किया गया लेकिन दोनाें का पता नहीं चला। पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया। दोनों टप्पेबाजों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अंगूठियों की कीमत पांच लाख रुपये हैं।
व्यापारी का आरोप है कि पुलिस मामले को दबा रही थी। व्यापारी को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा था कि जल्द दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फुटेज मिलने के चार दिन बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।