फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में चार की जान गई

Sun, 10 Dec 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 10 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four died in road accidents
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके में सड़क किनारे सवारियों के इंतजार में खड़े ई रिक्शा चालक का हाथ अचानक स्टार्ट बटन पर पड़ गया। इससे ई रिक्शा चालू होकर कानपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया। ई रिक्शा चालक की बस से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आलमबाग में सड़क पर लगे बैरियर से बाइक टकरा गई। इससे बाइक से घर लौट रहे प्राइवेट चालक की मौत हो गई। बीकेटी में वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पिता की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बीबीडी इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कृष्णानगर की इंद्रलोक कॉलोनी निवासी आशुतोष मल्होत्रा (61) ई रिक्शा चलाते थे। शनिवार दोपहर वह बल्दीखेडा मोड़ पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक उनका हाथ स्टार्ट बटन पर पड़ गया। इससे ई रिक्शा स्टार्ट होकर आगे बढ़ा और कानपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया। आशुतोष सड़क पर गिरे और सिर पर बस का पहिया चढ़ने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने बस चालक सर्वेश चंद निवासी निगोहां को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने चालक को भीड़ से छुडाकर कोतवाली भेज दिया। कृष्णानगर इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आशुतोष के परिवार में पत्नी निशा, मां इंद्रा, भाई प्रवीण और बेटा वैदिक है।
विज्ञापन

कैसरबाग के सुंदरनगर निवासी रवि कुमार शर्मा (36) पारा की कांशीराम कॉलोनी सदरौना में रहते थे। वह लोकभवन में तैनात एक अधिकारी की गाड़ी चलाते थे। उनके छोटे भाई अभिषेक के मुताबिक रवि शुक्रवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। आलमबाग में गन्ना अनुसंधान संस्थान के गेट के पास रखे बैरियर से बाइक टकरा गई। इससे रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने रवि को लोकबंधु अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कृष्णानगर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रवि के परिवार में मां भानुमति शर्मा, पत्नी दीपा, छोटे भाई अभिषेक व दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटौंजा के कमालपुर निवासी रमेश (50) खेती किसानी करते थे। शुक्रवार को रमेश की भांजी की शादी थी। वह सपरिवार शादी में मड़ियांव गए थे। देर रात वह बेटे सत्येंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बक्शी का तालाब में भैसामऊ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। सतेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। रमेश के परिवार में पत्नी सुधा व बेटा मुनेंद्र हैं।
बाराबंकी के मसौली के रहने वाले रामफेर (50) ट्रक चालक थे। भाई संजय ने बताया कि रामफेर ट्रक में सामान लादकर करनैलगंज गोंडा गए थे। वहां से खाली ट्रक लेकर शनिवार तड़के लखनऊ जा रहे थे। तभी बीबीडी इलाके में शारदा नहर के पास चाय पीने के लिए रुके। रामफेर ट्रक से उतरे ही थे कि किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह वाहन में फंसकर कुछ दूर तक घिसटते चले गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को खबर दी।

मलिहाबाद के कसमंडी खुर्द निवासी विजय प्रकाश (50), पत्नी आशा (47) व बेटे रोहित (22) के साथ बाइक से शाहमऊ गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। बाइक रोहित चला रहा था। थाने के पास सड़क किनारे खड़ी कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया। इसी बीच सामने आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बचाने के चक्कर में जैसे ही डंपर को काटा, सामने से आ रहे रोहित की बाइक उसमें घुस गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed