फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four died in different thanas in Gonda.

Gonda News: नदी में डूबीं दो महिलाएं, तालाब-गड्ढे में गिरे बालक, चारों की मौत

Thu, 15 Aug 2024 12:57 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Aug 2024 12:57 AM IST
सार

गोंडा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में दो महिला व दो बालकों सहित चार लोगों की मौत हो गई। दो महिलाओं की मौत नदी में डूबने से हुई है।

विज्ञापन
Four died in different thanas in Gonda.
महिला के डूबने की खबर से एकत्र हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। तरबगंज के भिखारीपुर कला गांव के समीप टेढ़ी नदी में उतरी भैंस को निकालने में महिला डूब गई। नवाबगंज के ढेमवा घाट पर सरयू में स्नान करने के बाद नदी का जल लेने झुकी महिला का लोटा नदी में गिर गया, उसे निकालने के चक्कर में वह गहरे पानी में चली गई। अयोध्या जिले के रौनाही थानांतर्गत सुचित्तागंज बाजार निवासी महिला के रूप में शिनाख्त हुई।

विज्ञापन


परसपुर के हरदिहा सपौर गांव स्थित सड़क किनारे खुदे गड्ढे में बरसाती पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई। पीएसी और निजी गोताखोरों के साथ ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों शव बाहर निकाले। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि इसी थाना क्षेत्र के भानपुरवा बिसुनपुर कला में बकरी चराने गये 12 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


तरबगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर टेपरा निवासी रामादेवी (55) पत्नी रामसुंदर मंगलवार को भैंस घर से निकली थी। शाम करीब साढ़े छह बजे भिखारीपुर कोटेश्वरी माता मंदिर के बगल बलुहा घाट पर उसकी भैंस टेढ़ी नदी में उतर गई थी। भैंस को नदी से बाहर निकालने के लिए वह गहरे पानी में उतर गईं। इसी बीच तेज बहाव की वजह से संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूबने लगी। बचाव के लिए शोर मचाया तो नदी के पास ही खेत में मक्के की बुआई कर रहे गांव के राकेश कुमार, श्रीपाल और मनोज सिंह दौड़कर नदी में कूदे, लेकिन तब तक वह डूबकर लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पीएसी आसपास के लोग के साथ ही थाने की पुलिस व पीएसी के गोताखोर भी मौके पर पहुंचे, लेकिन रात हो जाने के कारण रेस्क्यू नहीं किया जा सका। मंगलवार को गोताखोरों ने 15 घंटे की तलाश के बाद नदी में जुलकुंभी में फंसे शव को बाहर निकाला। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सुचित्तागंज बाजार निवासी राजीव लोचन ने बताया कि उनकी पत्नी गुड़िया (48) बुधवार की सुबह ई-रिक्शा से नवाबगंज थाना क्षेत्र के दत्तनगर ढेमवाघाट के पास सरयू नदी में स्नान करने आई थीं। स्नान के बाद वह लोटे में जल भरने सरयू किनारे पहुंचकर झुकी ही थीं कि तभी जल भरते समय लोटा हाथ से छूट गया और पानी के साथ बहने लगा। लोटा पकड़ने के लिए वह लपकीं और सरयू की तेज जलधार में गिर गईं। बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गईं। लोगों ने शोर मचाने पर वहीं मौजूद क्षेत्र के गोताखोरों ने उन्हें नदी से तलाश निकाला। गुड़िया को जिला चिकित्सालय अयोध्या ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। राजीव के मुताबिक उनकी पत्नी 2017 से कैंसर पीड़ित थीं, उनका इलाज चल रहा था।

परसपुर थाना क्षेत्र के हरदिहा सपौर के प्रधान प्रतिनिधि बबलू दुबे ने बताया कि गांव निवासी जिलेदार आबादी से 100 मीटर की दूरी पर घर बनाकर रहते हैं। उनका बेटा हर्षित (7) मंगलवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के बाद वह गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में उसका पैर फिसल गया और सड़क किनारे खुद गहरे गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गई। हर्षित काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचा तो उसे तलाशते पहुंचे परिजनों को बेटे का शव पानी में उतराता मिला। हर्षित जिलेदार की इकलौती संतान थी। उसकी मौत से मां फूलमता, दादी गुड्डा व पिता जिलेदार सहित सभी लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


परसपुर क्षेत्र में ही भानपुरवा बिसुनपुर कला गांव निवासी अंगनू का बेटा प्रेमचंद्र (12) बुधवार को दोपहर बकरी चराने गया था। पास के तालाब में पैर फिसलने से वह गिर गया, गहरे पानी में डूबने से उसने दम तोड़ दिया। गुहार पर पहुंचे गांववालों ने शव निकाला। सूचना पर पीआरवी 112 की टीम पहुंची, लेकिन परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed