फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four died in a road accident in rudauli kotwali in Ayodhya.

Ayodhya: अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी पिकअप, हादसे में चार की मौत, एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से कोहराम

Thu, 23 Feb 2023 06:35 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

अयोध्या की रुदौली कोतवाली में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित पिकअप भीड़ में घुस गई। एक ही गांव के चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Four died in a road accident in rudauli kotwali in Ayodhya.
घायलों को एंबुलेंस से भिजवाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले में एनएच-27 हाईवे पर डिटर्जेंट पाउडर बेच रहे बाइक सवार सेल्समैन को बृहस्पतिवार सुबह टक्कर मारने के बाद पिकअप अनियंत्रित पलट गई। इससे मौके पर खरीदारी कर रहीं महिलाओं समेत छह लोग उसके नीचे दब गये। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं व मासूम समेत चार की मौत हो गई। एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

  
बाइक सवार एक सेल्समैन रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एनएच-27 हाईवे पर मुजफ्फरपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मार्ग के किनारे बाइक खड़ी कर डिटजेंट पाउडर बेज रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार पिकअप बाइक में पीछे से टक्कर मारकर अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन

 
अचानक हुई घटना में बाइक सवार सेल्समैन अब्दुल बारी पुत्र अब्दुल हसन निवासी चंदी भानपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर सहित डिटर्जेंट पाउडर खरीद रही सुरती (19) पुत्री बसंत लाल, जातिरा (42) पुत्री राम दुलारे निवासी जगदीशपुर मजरे फेलसंडा, रुदौली, हर्षमान (3) पुत्र तिलकराम निवासी जगदीशपुर मुजफ्फरपुर और अनूपा (23)पत्नी अनिल निषाद पिकअप के नीचे दब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पिकअप पलटने की आवाज और लोगों की चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश द्विवेदी ने गंभीर रूप से घायलों को एनएचआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली भिजवाया। जहां डॉक्टर ने अब्दुल बारी, सुरती, जातिरा को मृत घोषित कर दिया। उपचार शुरू होने के कुछ ही देर बाद मासूम हर्षमान ने भी दम तोड़ दिया। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अनूपा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
 
रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में दो महिलाओं, एक मासूम और एक युवक की मौत हो गई। शव पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया गया है। वाहन कब्जे में ले लिया है, चालक फरार हो गया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से कोहराम
हाईवे पर पिकअप पलटने से दो महिलाओं व मासूम समेत हुई चार लोगों की मौत की घटना में एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से मुजफ्फरपुर गांव में कोहराम मच गया। रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग किनारे हुये दर्दनाक हादसे से घटनास्थल का मंजर देखकर लोगों के होश फाख्ता थे।
 
मृतक जातिरा पुत्री राम दुलारे के वहां आज निवास पर दुर्दुरिया का कार्यक्रम था। जातिरा दुर्घटना में मरे मासूम हर्षमान पुत्र तिलक राम की सगी बुआ थी। जातिरा कई वर्षों से अपने मायके में अपने भाई राम अचल की पत्नी की मृत्यु होने के बाद से छोटे बच्चे की देखभाल के लिए रह रही थी। कई वर्ष पूर्व में जातिरा की शादी हुई थी उनकी कोई सन्तान नहीं थी।
 
वहीं अनुपा पत्नी अनिल निषाद को बृहस्पतिवार दोपहर बाद जिला अस्पताल से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया हैं। मृतक सुरती पुत्री बसंत लाल ने कक्षा 8 की पढ़ाई संत टाटी बाबा एजुकेशनल एकेडमी पूरी करने के बाद गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ दी थी।

 
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव भी घटना स्थल और उसके बाद मुजफ्फरपुर गांव पर पहुंचे। मृतक व घायलों के परिवार वालों से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सपा नेता एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार ने भी शोक जताया है। फिलहाल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों को ढांड़स बधाने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed