फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four cyber fraudster arrested

एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रकम उड़ाने वाला गिरोह का पर्दाफाश, चार गुर्गे दबोचे गए

Sat, 03 Jul 2021 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Four cyber fraudster arrested
राजधानी में एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाता खंगालने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। आईजी रेंज, एसपी ग्रामीण बीकेटी की टीम ने इस गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

तलाशी में कार से एक लैपटॉप, एक स्कीमर, एक कार्ड रीडर, एक डेबिड कार्ड राइटर डिवाइस, 39 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड और दो नंबर प्लेट बरामद की। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण हृदयेश कुमार के मुताबिक, आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह के सर्विंलांस प्रभारी अमर सिंह रघुवंशी, एसपी ग्रामीण की क्राइम टीम और इंस्पेक्टर बीकेटी योगेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार देर शाम को बीकेटी के इंदौराबाग में कार सवार जालसाजों को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में प्रतापगढ़ के जेठवारा स्थित पतुलकी निवासी धर्मेंद्र यादव, काच्छापुरै दुल्हेपुर का उमेश कुमार यादव, पूरे पांडेय का भूपेंद्र सिंह उर्फ आशीष सिंह और पूरे बसई लालगंज अजहारा का आलोक कुमार कोरी है।

पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि उनके निशाने पर सुनसान इलाके वाला एटीएम बूथ होता है, जहां सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हो। ऐसे बूथ पर वह स्किमर लगा देते हैं।
इसके जरिए वह लोगों की कार्ड की डिटेल हासिल कर लेते हैं। इसके बाद ब्लैंक एटीएम कार्ड से क्लोनिंग बनाकर खाता खाली कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed