फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four children who threw stones at Vande Bharat were caught

Lucknow News: वंदेभारत पर पत्थर फेंकने वाले चार बालकों को पकड़ा

Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Four children who threw stones at Vande Bharat were caught
ऊंचाहार (रायबरेली)। वंदेभारत एक्सप्रेस पर प्रतापगढ़ जिले के परियावां स्टेशन के निकट पत्थर फेंके जाने की घटना के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 10 से 12 साल के चार बालकों की पहचान की है। ये बच्चे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित किए गए हैं। आरपीएफ ने दावा किया है कि सीसीटीवी फुटेज में चारों बच्चे घटना वाले दिन ट्रेन के पास नजर आए थे, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बच्चों को उनके परिवारीजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है। जल्द ही किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज से रायबरेली-लखनऊ होते हुए गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर बीती 20 मार्च को पत्थर फेंका गया था। इससे कोच का शीशा चटक गया था। घटना प्रतापगढ़ जिले के परियावां स्टेशन के निकट घटी थी। सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल की सही जानकारी होने के बाद ऊंचाहार आरपीएफ ने सात अप्रैल को केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। फुटेज में देखा गया कि वंदेभारत ट्रेन परियावां रेलवे क्राॅसिंग पार करके अरखा स्टेशन की तरफ बढ़ी, तभी रेल लाइन के किनारे खड़े चार बच्चों ने उस पर पत्थर फेंके।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चारों बच्चों की तलाश में आरपीएफ कई दिन से छापा मार रही थी। अब चारों बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार बच्चे चिह्नित किए गए हैं, जो प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पाइकगंज निवासी हैं। इनमें दो बच्चे सगे भाई हैं। इन्हीं चारों बच्चों ने ट्रेन पर पत्थर फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed