{"_id":"6894f1fa7524e31648019f10","slug":"four-cattle-died-after-coming-in-contact-with-high-tension-line-lucknow-news-c-102-1-slko1037-137953-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार गोवंशों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चार गोवंशों की मौत
Fri, 08 Aug 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। पिपरिया पुरवा गांव में बुधवार देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार निराश्रित गोवंशों की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता ग्रामीणों संग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे।
जेई संतोष कुमार पर लापरवाही का आरोप लगाकर मुख्य गेट बंद कर हंगामा किया। पुलिस व नायब तहसीलदार अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं को समझाया। कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया गया। महेंद्र पांडेय, लवकुश शुक्ला, विमल बजरंगी, आलोक मिश्रा व अन्य मौजूद रहे। एसडीओ अंकुर वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।