फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four BEOs from other districts got deployment

Lucknow News: दूसरे जिलों से आए चार बीईओ को मिली तैनाती

Thu, 14 Mar 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 14 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four BEOs from other districts got deployment
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में तबादले के बाद दूसरे जिलों से आए चार खंड शिक्षा अधिकारियों को बुधवार को तैनाती दे दी गई। एक बीईओ को तैनाती मिलनी बाकी है तो एक बीईओ के आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के छह खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था। इनमें सतांव के गौरव कुमार मिश्रा, नगर के धर्मेश कुमार, जगतपुर की प्रियंका सिंह, डलमऊ के कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अमावां की रत्नामणि मिश्रा, लालगंज के कुलदीप शामिल हैं। इनकी जगह पर फिरोजाबाद से नंदलाल रजक, श्रावस्ती से राजीव कुमार ओझा, बरेली से शीतल श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ से ऋचा सिंह, गोरखपुर से रजनीश कुमार द्विवेदी, अयोध्या से ऋचा सिंह को आना था। इनमें चार बीईओ के आने पर उन्हें तैनाती दी गई।
विज्ञापन

बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नंदलाल रजक को डलमऊ, शीतल श्रीवास्तव को सतांव, ऋचा सिंह को ऊंचाहार, ऋचा सिंह को अमावां की जिम्मेदारी मिली है। ऊंचाहर के बीईओ अरविंद कुमार सिंह का ब्लॉक बदला गया है। अब वह जगतपुर के बीईओ होंगे। दूसरे जिलों से आने वाले रजनीश कुमार और राजीव कुमार को भी जिले में कार्यभार ग्रहण करते ही विकास क्षेत्र आवंटित कर तैनाती दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed