फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Four benami properties of former minister Gayatri Prajapati will be confiscated.

Lucknow : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की चार बेनामी संपत्तियां की जाएंगी जब्त, खरीद-फरोख्त पर भी लगाई रोक

Sat, 19 Oct 2024 07:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अशोक मिश्रा, लखनऊ
अशोक मिश्रा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 07:31 AM IST
सार

विभाग की बेनामी संपत्ति निषेध इकाई ने इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का गोपनीय पत्र राजधानी के सभी उप निबंधक कार्यालय भेजा है। जांच में साफ हो चुका है कि ये संपत्तियां गायत्री ने खनन घोटाले की काली कमाई से अपने कुछ करीबियों के नाम पर खरीदी थीं।

विज्ञापन
Four benami properties of former minister Gayatri Prajapati will be confiscated.
गायत्री प्रसाद प्रजापति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा सरकार में खनन और परिवहन विभाग का जिम्मा संभालने वाले पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की लखनऊ स्थित चार बेनामी संपत्तियों को आयकर विभाग जब्त करेगा। विभाग की बेनामी संपत्ति निषेध इकाई ने इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने का गोपनीय पत्र राजधानी के सभी उप निबंधक कार्यालय भेजा है। जांच में साफ हो चुका है कि ये संपत्तियां गायत्री ने खनन घोटाले की काली कमाई से अपने कुछ करीबियों के नाम पर खरीदी थीं।

विज्ञापन


राजधानी स्थित आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये संपत्तियां 2018 और 2019 में गायत्री के जेल में रहने के दौरान उनके करीबियों के नाम पर खरीदी गई थीं। ये गोमतीनगर के खरगापुर, मोहनलालगंज और आशियाना इलाके में स्थित हैं। 
विज्ञापन


इनकी वर्तमान बाजार कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। चारों संपत्तियां आवासीय भूखंड हैं, जिनकी अब खरीद-फरोख्त गैरकानूनी मानी जाएगी। बता दें कि गायत्री प्रजापति की अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्तियों को ईडी जब्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जल्द ही आयकर विभाग गायत्री की कंपनियों के नाम पर खरीदी गईं संपत्तियों पर भी कार्रवाई करने जा रहा है। जांच में सामने आया है कि गायत्री और उनके परिजनों ने कई फर्जी कंपनियां खोलने के बाद लखनऊ, मुंबई, पुणे में आलीशान संपत्तियां खरीदी थीं, जिनमें फ्लैट, बंगले और विला शामिल थे। 


जिन पांच फर्जी कंपनियों के जरिए संपत्तियों को खरीदा गया था, उनमें संदिग्ध खातों से रकम भेजी गई थी। बाद में गायत्री के जेल जाने के बाद इन संपत्तियों को कई राजनेताओं द्वारा खरीदे जाने के सुराग भी आयकर विभाग के हाथ लगे हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है। इनमें सुल्तानपुर रोड स्थित एक संपत्ति भी शामिल है, जिसे बाहुबली राजनेता ने खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed