{"_id":"66229eb83f1a9cad5f0ead20","slug":"four-bangladeshi-people-arrested-in-kheero-raebareli-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रायबरेली से चार संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध तरीके से रह रहे थे, फर्जी दस्तावेज हुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रायबरेली से चार संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार, अवैध तरीके से रह रहे थे, फर्जी दस्तावेज हुए बरामद
Sat, 20 Apr 2024 05:31 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, खीरों (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खीरों (रायबरेली)
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:31 AM IST
सार
रायबरेली के खीरों से पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध रूप से यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक, इसी मकान में रह रहे थे।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के खीरों थाना पुलिस ने शुक्रवार को उन्नाव और रायबरेली में फर्जी पासपोर्ट के बिना रह रहे चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी उन्नाव, जबकि तीन आरोपी रायबरेली जिले के खीरों क्षेत्र में चांदसी दवा खाना चला रहे थे। शिकायत मिलने पर खीरों थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह भदौरिया ने जांच की और फिर पुलिस टीम के साथ पहुंचकर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बांग्लादेशियों के पास से फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इन सभी के खिलाफ 14 फोरनर्स अधिनियम व धारा-12 पासपोर्ट अधिनियम के तहत कार्रर्वाई की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि कमल पुत्र दलाल, मंतोष पुत्र नानत सेन, तनमय पुत्र सफन हलदर, प्रकाश हलदर पुत्र मुकुंद हलदर को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी मूलरूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं। आरोपी कमल खीरों कस्बा के अतरहर रोड पर, तनमय भीतरगांव, मंतोष महरानीगंज बाजार में चांदसी दवाखाना चलाते थे। यह सभी पुरानी बाजार खीरों में मकान बनाकर रहते थे, जबकि प्रकाश मौरावां उन्नाव में चांदसी दवाखाना खोलकर रहता था।
विज्ञापन
कमल ने साल 2016 में खीरों कस्बा आकर अस्पताल चलाना शुरू किया था, जो साल 2022 में पुरानी बाजार खीरों में मकान खरीद कर रहने लगा। मंतोष 2017 व तनमय 2015 में खीरों आकर कमल के पास रहकर महरानीगंज व भीतरगांव में अपना अस्पताल खोला था। वही प्रकाश लगभग 25 साल से उन्नाव जिले के मौरावां कस्बा में चांदसी दवाखाना चलाता था। इन चारों के पास से एक पासपोर्ट, चार आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, दो वोटर कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, तीन बांग्लादेशी पासपोर्ट बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि चारों आरोपियों को पकड़कर दीवानी कचहरी स्थित एसीजीएम कोर्ट नंबर चार में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की रिमांड में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिना वीजा के अवैध तरीके से रहने पर चार बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। जांच कराई जा रही है कि इन सबके रहने के यहां मकसद क्या था।
विज्ञापन