{"_id":"5d127c938ebc3e3c890b9da7","slug":"four-arrested-in-looting-from-australian-elderly-lucknow-news-lko467271612","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलियाई बुजुर्ग से लूटपाट करने वाली मां-बेटी समेत चार दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्ट्रेलियाई बुजुर्ग से लूटपाट करने वाली मां-बेटी समेत चार दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेले रह रहे आस्ट्रेलियाई बुजुर्ग से लूटपाट करने वाली मां-बेटी समेत चार गिरफ्तार
हुसैनगंज इलाके में प्रकाश अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रह रहे आस्ट्रेलिया के 68 वर्षीय विष्णु नारायण प्रसाद से मारपीट व लूटपाट करने वाली मेनका उर्फ डिंपल क्लोडियस और उसकी बेटी मोहिनी उर्फ डॉली क्लोडियस समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि चारों के पास से लूटे गए 1600 आस्ट्रेलियाई डॉलर, आठ हजार रुपये की भारतीय मुद्रा, एक टैब, एक डिजिटल कैमरा और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि विष्णु नारायण प्रसाद मूलरूप से लालबाग के रहने वाले हैं और एक महीने पहले ही आस्ट्रेलिया से आए थे।
यहां उन्हें पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा करना था। उन्होंने प्रकाश अपार्टमेंट के द्वितीय तल पर स्थित फ्लैट संख्या 3 ए किराये पर लिया और अकेले ही रहने लगे। इस बीच किसी माध्यम से उनकी मुलाकात डिंपल उर्फ मेनका से हुई।
विज्ञापन
मेनका मूलरूप से आजमगढ़ के सिविल लाइन स्थित मिशन कंपाउंड की रहने वाली है और यहां किराए पर रह रही है। दस जून को मेनका ने पहली बार विष्णु नारायण के फ्लैट में मुलाकात की थी। साथ में बेटी मोहिनी उर्फ डॉली भी थी।
उसने विष्णु नारायण को अपनापन दिखाकर जाल में फंसाने की कोशिश की। दस दिन पहले वह फिर मिलने आई। इस बार उसके साथ सुनील कुमार नाम का व्यक्ति भी था। बकौल इंस्पेक्टर, रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे मेनका बेटी मोहिनी और बहन अर्चना की नाबालिग बेटी तथा बीकेटी निवासी निजामुद्दीन उर्फ निजाम के साथ विष्णु नारायण के फ्लैट पहुंची।
आरोप है कि चारों ने उन्हें दबोच लिया व बंधक बनाकर मारपीट की और आस्ट्रेलियाई डॉलर, भारतीय मुद्रा समेत मोबाइल फोन, टैब व कैमरे लूटकर ले गए। उन्होंने पास ही रहने वाले रिश्तेदार उमाकांत जायसवाल से संपर्क किया। उमाकांत ने केस दर्ज कराया।
सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम सेल और सर्विलांस टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। मंगलवार को चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया। निजामुद्दीन उर्फ निजाम, मेनका उर्फ डिंपल क्लोडियस, मोहिनी उर्फ डॉली क्लोडियस को जेल भेज दिया गया है जबकि किशोरी को सुरक्षा गृह भेजा गया है।
संपत्ति के लिए बहन की हत्या में जेल जा चुकी है मेनका
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि मेनका ने वर्ष 2015 में गुडंबा के आदिलनगर कल्याणपुर निवासी सगी बहन अर्चना की संपत्ति विवाद में हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद वह लापता हो गई। वह कोर्ट से गैर हाजिर चल रही थी। कोर्ट ने पहले उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया, फिर कुर्की की कार्रवाई के आदेश दिए। अर्चना की बेटी को वह अपने पास ही रखे हुए है।
बेटी के होने वाली पति के साथ की थी लूटपाट
शातिर मेनका उर्फ डिंपल जिस निजामुद्दीन उर्फ निजाम के साथ आई थी, वह उसका होने वाला दामाद था। उसने बेटी मोहिनी उर्फ डॉली की शादी उससे तय कर रखी थी।
20 साल पहले गए थे आस्ट्रेलिया
विष्णु नारायण प्रसाद करीब 20 साल पहले आस्ट्रेलिया चले गए थे। उनके रिश्तेदार उमाकांत जायसवाल ने बताया कि विष्णु बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए आस्ट्रेलिया गए थे। वहां उनकी पत्नी की नौकरी लग गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि वह ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) नागरिक हैं। ऐसे नागरिकों को भारत आने-जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। उन्हें यहां वोट देने के अलावा वह सभी अधिकार हैं जो आम भारतीय नागरिक को मिले हैं।
लालच में आकर की वारदात
पुलिस की गिरफ्त में आई मेनका ने कुबूला कि लालच में आकर वारदात की थी। जब उसे पता चला कि विष्णु नारायण आस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और यहां अकेले रह रहे हैं तो लूटने की साजिश रची। उसने बताया कि बुजुर्ग और आसपास के लोगों के लिए अनजान विष्णु नारायण उसके लिए सॉप्ट टारगेट थे। उनके पास इलेक्ट्रॉनिक के कीमती सामान के अलावा काफी कैश होने की संभावना थी। कई लोगों से रकम ले रखी है, जिसे चुकाने के लिए वारदात की थी।