फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   foundation day for transport department

पहले सम्मान, फिर धांधली पर बिठा दी जांच

Fri, 06 Jun 2014 08:58 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jun 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
foundation day for transport department

परिवहन विभाग ने दस साल में पहली बाद अपना स्थापना दिवस मनाया साथ ही धांधली पर जांच भी बिठा दी।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को एक दशक बाद स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए कुल 588 अफसरों एवं कर्मियों को परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने प्रशस्त्रि पत्र और तोहफा देकर सम्मानित किया।

वहीं जब परिवहन मंत्री से शिकायत की गई कि सम्मान पाने वालों के चयन में मनमानी की हुई तो उन्होंने इसके लिए तत्काल जांच बैठाकर समिति से पात्रों के चयन के आधार की रिपोर्ट भी तलब कर ली।

लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे पर आयोजित सम्मान समारोह में परिवहन मंत्री ने सर्वाधिक इनकम देने वाले आलमबाग डिपो के कंडक्टर जयप्रकाश वर्मा और सबसे अधिक ईंधन औसत देने वाले नजीबाबाद डिपो के ड्राइवर जयपाल ग्रेवाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता कम से कम वाहनों का प्रयोग करके पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन की बचत करें। जिस बस में अधिक धुआं दिखे तो उसके ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की तरक्की हो इसके लिये मंत्री से लेकर कंडक्टर तक अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

परिवहन मंत्री ने सम्मान पाने वालों के चयन में धांधली की शिकायत पर सीजीएम राजेंद्र कुमार सिंह को जांच करके हफ्ते भर में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

इससे पहले निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने हर कर्मचारी से कम से कम दो पेड़ लगाकर पर्यावरण को सुधारने का भी संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि एक जून 1972 को निगम की स्थापना हुई थी। निगम का 43वां स्थापना दिवस समारोह पर्यावरण दिवस पर मनाया गया। इसका संदेश है कि लोग डीजल की बचत करके प्रदूषण को रोंकें।

इससे पूर्व 1 जून 2004 को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया था। परिवहन मंत्री ने समारोह के प्रमुख कर्ता-धर्ता एआरएम प्रशांत दीक्षित एवं आरके त्रिपाठी को सराहा।  

ड्यूटी के दौरान गोली खाने वाले कंडक्टर को भूल गए
परिवहन मंत्री ने समारोह के बाद पात्रों का चयन करने वालों से पूछा कि मेरे गृह जनपद का वह बहादुर कंडक्टर सुभाष राय कहां है, जिसने सीने पर गोली खाने के बाद भी सरकारी रकम से भरे बैग को लुटेरों को नहीं सौंपा।

मंत्री के इस सवाल से चयन करने वालों के होश उड़ गये। परिवहन निगम की ओर से ऐसे बहादुर को सम्मान न देना परिवहन मंत्री को बहुत खला।    

ये हुए सम्मानित

परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं राज्यमंत्री मानसिंह वर्मा ने आरपी सिंह रायबरेली, आरएम पल्लव बोस, एसएम श्याम बाबू गाजियाबाद, आरएम अशोक कुमार, एसएम रवींद्र सिंह आगरा, आरएम राजेश वर्मा, एसएम एसएल शर्मा सहारनपुर, आरएम अतुल त्रिपाठी, एसएम संदीप रायजादा नोएडा और आरएम मनोज कुमार पुंडीर एसएम आरएन वर्मा मुरादाबाद क्षेत्र का सम्मानित किया गया।


वहीं एआरएम में सत्येंद वर्मा, आरके जौहरी नोएडा, सुहैल अहमद आगरा, संदीप अग्रवाल साहिबाबाद, राजीव यादव लोनी, शेष नरायन पाठक बलिया, संतोष कुमार वर्मा पीलीभीत, केके शर्मा खतौली, लक्ष्मण सिंह हाथरस, एके सिंह कासगंज, चीनी प्रसाद कमल हापुड, हरकिशन छुटमलपुर एवं आरके यादव नरौरा को सम्मान मिला।

तीन रिटायर सीजीएम पी स्वरूप, एके जैन एवं एनजी चौधरी को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता में परिवहन कर्मियों के बच्चों रिया, शबी अब्दुल एवं अनंत कुमार मिश्र मंत्री ने माल्यार्पण कर सम्मान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed