फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former vice president of Awadh Bar Association's car attacked

Lucknow News: अवध बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष की कार पर हमला

Sat, 20 Dec 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Former vice president of Awadh Bar Association's car attacked
लखनऊ। विभूतिखंड में बाइक सवार तीन बदमाशों ने अवध बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष गणेश नाथ मिश्रा की कार पर हमला कर दिया। उन्होंने विभूतिखंड थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विभवखंड निवासी गणेश नाथ मिश्रा के मुताबिक 15 दिसंबर की रात वह परिवार के साथ कार से आयोजन में जा रहे थे। इस दौरान मंत्री आवास के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन लोगों ने ईंट से कार पर हमला कर दिया। कार के शीशे टूट गए और वह अनियंत्रित हो गई। जब उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए कार रोकी तो वे भाग निकले। घटना से पूर्व उपाध्यक्ष, उनकी पत्नी और कार में बैठा एक वर्षीय बच्चा बुरी तरह से घबरा गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित हमले का कारण नहीं बता सके हैं। घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed