{"_id":"6728be139cbcdf62c906010c","slug":"former-sp-leaders-son-captured-land-held-lawyer-hostage-lucknow-news-c-13-knp1050-937877-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सपा के पूर्व नेता के बेटे ने कब्जाई जमीन, वकील को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सपा के पूर्व नेता के बेटे ने कब्जाई जमीन, वकील को बनाया बंधक
Mon, 04 Nov 2024 05:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सपा के पूर्व नेता के बेटे ने अधिवक्ता की जमीन पर कब्जा कर लिया। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रतापगढ़ के जेठवारा निवासी अधिवक्ता ललित कुमार पाल पूर्व एमएलसी बैजनाथ पाल के बेटे हैं। ललित के मुताबिक विधायक आवास समिति के आदेश पर उनके पिता को गोमतीनगर में एलडीए ने वर्ष 1987 जमीन आवंटित की थी। पिता और मां की मृत्यु के बाद 2005 में एलडीए ने जमीन उनके नाम कर दी थी। इसकी चारदीवारी बनवाकर वह प्रतापगढ़ चले गए थे। इस बीच भाइयों में बंटवारे को लेकर कोर्ट में केस चला। जो ललित जीत गए। बीती 30 जुलाई को निर्माण कराने पहुंचे तो देखा कि बाउंड्री में लगे गेट का ताला टूटा था। अंदर लालाराम यादव, अनुराग यादव व मैकूलाल यादव रह रहे थे। विरोध पर पता चला कि जमीन पर सपा के पूर्व नेता राजा राम पांडेय के बेटे संजय ने कब्जा कर लिया है।
खाली कागजों पर हस्ताक्षर कराने की कोशिश
ललित जब संजय के नाम का बोर्ड हटाने लगे तो आरोपियों ने उन्हें पीटा और बंधक बना लिया। सादे कागजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला। किसी तरह भागकर पीड़ित गोमतीनगर थाने पहुंचे। कुछ देर बाद थाने पहुंचे संजय ने ललित के भाई से जमीन खरीदने की बात कही। अनुबंध पत्र भी दिखाया। ललित ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया और कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक सपा के पूर्व नेता के बेटे संजय समेत तीन पर केस दर्ज किया गया है। अभी तक की जांच में घटना सही पाई गई है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।