{"_id":"6005eee18ebc3e32e764f2ef","slug":"former-mp-dhananjay-singh-s-name-revealed-in-ajit-murder-case-lucknow-news-lko5605654192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीत हत्याकांड में सामने आया पू्र्व सांसद धनंजय सिंह का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत हत्याकांड में सामने आया पू्र्व सांसद धनंजय सिंह का नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभूतिखंड के कठौता में 6 जनवरी को गैंगवार और अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम सामने आया है।
गैंगवार में घायल शूटर का इलाज कराने वाले सुल्तानपुर के डॉ. एके सिंह ने सोमवार को पुलिस को बताया कि धनंजय ने ही उन्हें फोन कर इलाज के लिए कहा था।
डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि घायल व्यक्ति कोई अपराधी है और उसे गोली लगी है। डॉक्टर से मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस मान रही है कि धनंजय ने न सिर्फ शूटरों को सहायता उपलब्ध कराई बल्कि उन्हें पुलिस से बचाने का काम भी किया।
पुलिस जल्द ही धनंजय को नोटिस भेजकर पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने सुल्तानपुर में अस्पताल चलाने वाले डॉ. एके सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था।
सोमवार को विभूतिखंड थाना पहुंचे डॉ. सिंह ने पुलिस को बताया कि पूर्व सांसद ने रात करीब 2 बजे उन्हें फोन किया था। कहा था कि विपुल किसी व्यक्ति को लेकर आ रहा है। उसके पेट में सरिया घुस गया है। उसका उपचार कराना है। डॉॅ. सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने अस्पताल के डॉ. संजय सिंह को तत्काल इलाज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
5 घंटे तक पूछताछ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डॉ. एके सिंह से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई। उनके बयान भी दर्ज किए। उन्हें शाम करीब सात बजे छोड़ा गया।