{"_id":"67d03f8b88b5d028270d7e04","slug":"former-mp-brajbhushan-sharan-singh-has-expressed-happiness-over-the-reinstatement-of-the-wrestling-association-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व सांसद ब्रजभूषण बोले- कुश्ती संघ के निलंबन से खिलाड़ियों का नुकसान हुआ, पहले की तरह करवाएं टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व सांसद ब्रजभूषण बोले- कुश्ती संघ के निलंबन से खिलाड़ियों का नुकसान हुआ, पहले की तरह करवाएं टूर्नामेंट
Tue, 11 Mar 2025 07:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Mar 2025 07:20 PM IST
सार
पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने भारतीय कुश्ती संघ पर से निलंबन हटाने को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों का नुकसान हुआ है। फेडरेशन अब पहले की तरह ही टूर्नामेंट शुरू करवाए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार की ओर से भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन को हटाने के फैसले पर मंगलवार को खुलकर अपनी बात कही। कहा कि जानकारी मिली है। लगभग 26 महीने तक संघर्ष चला। भारतीय कुश्ती संघ को सरकार ने बहाल कर दिया है, इससे खिलाड़ियों को एक नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से अगर किसी का नुकसान हुआ है तो खिलाड़ियों का हुआ है। जूनियर खिलाड़ियों का हुआ है। जो दूसरे कमजोर राज्य के बच्चे हैं, उनका सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। 26 महीने के बाद कुश्ती पर जो संकट का बादल छाया हुआ था, वह समाप्त हुआ। जो भी षड़यंत्रकारी ग्रहण के रूप में इसमें लगे थे, उनकी मंशा पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जितने भी टूर्नामेंट पहले होते थे, कुश्ती फेडरेशन के पदाधिकारी उसे कराए। पूर्व सांसद ने होली को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि शांति व सद्भावना बनी रहे। इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। स्थानीय स्तर पर कोई दिक्कत नहीं होती है। कुछ बयानवीरों के कारण समस्या आती है। ऐसे में हर किसी को अपनी भाषा पर नियंत्रण करना चाहिए। सरकार इसको लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन