फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MLA's nephew dies after falling from the sixth floor of an apartment building

Lucknow News: पूर्व विधायक के भतीजे की अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 22 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's nephew dies after falling from the sixth floor of an apartment building
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में मंगलवार सुबह पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव के भतीजे अतुल कुमार यादव (32) की अपार्टमेंट की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार गौरव वाजपेयी ने बताया कि अतुल कुमार मूलरूप से गोरखपुर के तारामंडल इलाके में रहने वाले थे। वह गोमतीनगर विस्तार स्थित यमुना एन्क्लेव में पत्नी वैष्णवी और दो वर्षीय बेटे के साथ रहते थे। उनके पिता अजय पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैं। उनके परिवार वालों ने बताया कि अतुल मंगलवार सुबह छठे मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी में टहल रहे थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सोसायटी परिसर में जा गिरे। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने अतुल के घरवालों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन उन्हें घरवाले अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अतुल एमबीबीएस कर चुके थे। हालांकि वह प्रैक्टिस नहीं करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed