फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former MLA Vinay Shankar Tiwari's son not presented in front of ED.

UP: ईडी के सामने नहीं पेश हुए पूर्व विधायक विनय तिवारी के पुत्र, 754 करोड़ घोटाले का है मामला

Tue, 05 Mar 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 05 Mar 2024 12:33 AM IST
सार

754 करोड़ के बैंक घोटाले में पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के पुत्र प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। ईडी की टीम उनसे पूछताछ करने वाली थी।

विज्ञापन
Former MLA Vinay Shankar Tiwari's son not presented in front of ED.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैंकों का 754 करोड़ रुपये हड़पने के मामले के आरोपी पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के पुत्र कंदर्प तिवारी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ईडी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए तलब किया था। सूत्रों के मुताबिक कंदर्प ने ईडी को पत्र लिखकर आने में असमर्थता जताई है। साथ ही शुक्रवार को पेश होने की बात कही है।

विज्ञापन


मालूम रहे कि विनय तिवारी की कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेस ने बैंकों के कंसोर्टियम से 1144 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। जिसमें से 754 करोड़ रुपये वापस नहीं करने पर बैंकों ने सीबीआई से शिकायत की थी। सीबीआई ने इस मामले का केस दर्ज कर लिया था, जिसके आधार पर ईडी ने भी जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


ईडी ने हाल ही में विनय तिवारी, उनकी कंपनी और करीबियों के ठिकानों पर छापा मारने के बाद उन्हें तलब कर पूछताछ की थी। विनय तिवारी के साथ उनकी पत्नी रीता तिवारी को भी तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुई थीं। उनके बेटे कंदर्प तिवारी को सोमवार को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की जांच में सामने आया है कि गंगोत्री इंटरप्राइजेस ने बैंकों की कुछ रकम को कंदर्प होटल प्राइवेट लिमिटेड में डायवर्ट किया। कंदर्प होटल बैंकों से कर्ज लेने के दौरान कॉरपोरेट गारंटर बनी थी। वहीं, कंदर्प तिवारी के नाम से कई जमीनों को भी खरीदा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed