फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former leaders of Apna Dal (S) formed a new front together, said- Kurmi community is with us.

UP: अपना दल (एस) के पूर्व नेताओं ने मिलकर बनाया नया मोर्चा, बोले- हम भी NDA में, कुर्मी बिरादरी हमारे साथ

Wed, 02 Jul 2025 11:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Jul 2025 11:33 AM IST
सार

अपना मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं। आरोप लगाया कि जिन लोगों की मेहनत के बल पर अपना दल (एस) सत्ता के दरवाजे तक पहुंचा है, उन कार्यकर्ताओं को ही अपमानित करके पार्टी से बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन
Former leaders of Apna Dal (S) formed a new front together, said- Kurmi community is with us.
अपना मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कई साल पहले अपना दल (एस) से नाता तोड़ चुके पूर्व नेताओं ने अपना मोर्चा नाम से एक नया संगठन बनाने का एलान किया है। मोर्चा के संयोजक चौधरी ब्रजेंद्र प्रताप पटेल ने नए मोर्चे का अधिकारिक एलान करते हुए दावा किया है कि यह मोर्चा ही अपना दल (एस) की असली आवाज है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया है कि यह मोर्चा भी एनडीए के साथ है। जल्द ही वे इस मसले को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और संघ की तरफ से भाजपा के साथ समन्वय का काम देखने वाले अरुण कुमार से मिलेंगे। अपना मोर्चा के संयोजक चौधरी ब्रजेंद्र प्रताप पटेल, धर्मराज पटेल और बौद्ध अरविंद पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में अपना दल (एस) के शीर्ष नेतृत्व पर पार्टी के संस्थापक सदस्यों के अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब जमीन, मकान, दुकान खरीदना होगा और महंगा, प्रशासन ने 10 वर्ष के बाद जारी किया नया डीएम सर्किल रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पंचायत चुनाव में नहीं दिखेगा इंडिया गठबंधन, कांग्रेस का अकेले चुनावों में जाने का फैसला, हर जिले में तैयारी शुरू


उन्होंने कहा कि पार्टी में अपमानित होने की वजह से तमाम लोग पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके इस नए मोर्चा में पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, दो बार के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरके वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव धर्मराज पटेल समेत कई पूर्व विधायक और पदाधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में जिन लोगों की मेहनत के बल पर अपना दल (एस) सत्ता के दरवाजे तक पहुंचा है, उन कार्यकर्ताओं को ही अपमानित करके पार्टी से बाहर कर दिया गया। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि अपना दल (एस) में कुर्मी लीडरशिप नहीं है, बल्कि पार्टी डीलरशिप की तरह संचालित किया जा रहा है। कुर्मी समाज ने जिन नेताओं पर भरोसा किया, उन लोगों को समाज को धोखा दिया। सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि भाजपा से भी अपील की है कि वह सर्वे कराए कि कुर्मी बिरादरी किसके साथ है।

पार्टी के सभी सदस्य एकजुट : आरपी गौतम
अपना मोर्चा के दावे पर अपना दल (एस) के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम ने कहा कि पार्टी से पांच साल पहले निष्कासित लोग बुधवार को पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के जयंती समारोह में बिघ्न पैदा करने की साजिश कर रहे हैं। अनर्गल बयानबाजी करके माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी विधायक और पदाधिकारी पार्टी के साथ हैं और कल के कार्यक्रम में शामिल होकर मोर्चा के दावे की पोल खोल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed