{"_id":"5bb6dacb867a5528f67af816","slug":"former-ias-officer-tn-dhar-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व आईएएस अधिकारी टीएन धर का लंबी बीमारी के बाद निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व आईएएस अधिकारी टीएन धर का लंबी बीमारी के बाद निधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस टीएन धर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। देर शाम बैंकुठ घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी अंत्येष्टि के मौके पर सेवानिवृत्त आईएएस व जल निगम के अध्यक्ष जी. पटनायक, पूर्व आईएएस अनीस अंसारी, फिल्म अभिनेता व रंगकर्मी अनिल रस्तोगी के अलावा बड़ी संख्या में शहर के रंगकर्मी व अन्य लोग मौजूद थे। टीएन धर की पुत्री कुमकुम धर जानीमानी कथक नृत्यांगना हैं।
टीएन धर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। महानगर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। धर 1957 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के सचिव रहे। इसके अलावा पर्वतीय विकास विभाग समेत कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।
टीएन धर लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एलएमए) के संस्थापक अध्यक्ष थे। वह बैंकिग सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे। कला संस्कृति से भी उनका खासा जुड़ाव था। वह उप्र संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष भी रह चुके थे। प्रशासनिक सेवा के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके धर ने कई किताबें भी लिखीं हैं। उनके निधन पर उप्र संगीत नाटक अकादमी ने भी शोक जताया है।