फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former DGP Sulkhan Singh formed a new party Bundelkhand Loktantrik Party.

UP News: यूपी के पूर्व डीजीपी ने किया नई राजनीतिक पार्टी का एलान, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी भी उतारेंगे

Wed, 22 Nov 2023 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखननऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखननऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 22 Nov 2023 11:52 AM IST
सार

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का एलान किया है। उन्होंने बुंदेलखंड बनाने को एक अलग राज्य बनाने की मांग की है। वह लोकसभा और विधानसभा में प्रत्याशी भी उतारेंगे।

विज्ञापन
Former DGP Sulkhan Singh formed a new party Bundelkhand Loktantrik Party.
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की आवाज बुलंद की है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। गठन के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने इस क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कहा कि बुंदेलखंड राज्य में 15 जिले शामिल करने की मांग उठाई जाएगी। आगामी लोकसभा चुनावों में इन जिलों से पार्टी के प्रत्याशी भी मैदान में उतरेंगे।

विज्ञापन


पूर्व डीजीपी ने बांदा में बस स्टैंड के पास एक होटल में प्रेसवार्ता की। कहा कि आज भी बुंदेलखंड में रोजगार के अवसर नहीं हैं। समय से सिंचाई न होने के कारण अन्नदाता की फसलें सूख रहीं है। मऊ और मरका पुल का निर्माण शुरू कराया गया लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी ठंडे बस्ते में चले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिसंबर तक आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस हो जाएगा राममंदिर, व्यवस्था पर किया गया मंथन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कामयाबी: यूपी की सालाना सॉफ्टवेयर निर्यात में ऊंची छलांग, 40 हजार करोड़ के पार पहुंचा, युवाओं को बड़ा फायदा


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए वह सक्रिय राजनीति में उतर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन किया है। बुंदेलखंड राज्य में वह यूपी के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिले को शामिल करने का प्रयास करेंगे। मध्यप्रदेश के दमोह, पन्ना, छतरपुर, दतिया, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और अशोकनगर को शामिल करने की मांग उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मांग को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए इन जिलों में आगामी समय में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेंगे। 
उनकी पार्टी की प्राथमिकता रहेगी कि हर हाल में अलग राज्य का निर्माण कराया जाए। जरूरत पड़ने पर वह आंदोलन भी करेंगे। क्योंकि बिना राज्य के क्षेत्र का विकास संभव नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार जनसंपर्क कर सकारात्मक मानसिकता वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed