{"_id":"645206200d98869b940cfb94","slug":"former-dgp-of-uttar-pradesh-becomes-the-director-of-upca-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPCS: यूपी के पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPCS: यूपी के पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक बने
Wed, 03 May 2023 12:32 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 May 2023 12:32 PM IST
सार
यूपी के पूर्व डीजीपी डीएस चौहान को यूपीसीए का निदेशक चुना गया है। इसका निर्णय लखनऊ में हुई एक बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी डीएस चौहान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निदेशकों की एक बैठक लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई। इसमें सर्व सहमति से पहली बार किसी प्रशासनिक अधिकारी को संघ में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) डीएस चौहान को डायरेक्टर पैनल में शामिल किया है।
ये भी पढ़ें - भगवा खेमे में वर्चस्व कायम रखने तो सपा के सामने वजूद की चुनौती, निकायों के नतीजे होंगे अहम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोई मसला 'विराट' और 'गंभीर ' नहीं, यूपी पुलिस ने मीम्स बनाकर डायल 112 का किया प्रमोशन
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बैठक में यूपीसीए के अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया ने ऑनलाइन रहते हुए बैठक की अध्यक्षता की। इसमें राजीव शुक्ला समेत अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। इसमें पूर्व डीजीपी को निदेशक बनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सहमति से पास कर दिया गया।
यूपीसीए में वर्तमान में 12 निदेशक कार्यरत हैं। जिसमें अध्यक्ष निधिपति सिंघानिया समेत अभिषेक सिंघानिया, युद्घवीर सिंह, रियासत अली, ताहिर हसन, अशोक चतुर्वेदी, प्रेम मनोहर गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, श्याम बाबू, जावेद अख्तर, विजय गुप्ता और गजेंद्रनाथ तिवारी हैं।