{"_id":"59d34c404f1c1bda538b565d","slug":"former-cm-akhilesh-yadav-celebrated-birth-anniversary-of-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम बोले गांधी जी के देश में अल्पसंख्यकों का दहशत में होना दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम बोले गांधी जी के देश में अल्पसंख्यकों का दहशत में होना दुर्भाग्यपूर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 03 Oct 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य-अहिंसा के साथ ग्राम स्वराज का मंत्र दिया था।
उनके सपनों का भारत बनाने के लिए सभी समाजवादी साथियों को संकल्प लेना होगा। जो ताकतें देश तोड़ने, समाज को बांटने और एकाधिकारी प्रवृत्तियों को बढ़ावा दे रही हैं, उन पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी समाजवादियों पर ही है। अखिलेश ने कहा कि गांधी जी के रास्ते पर चलते हुए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था।
अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी के देश में अल्पसंख्यकों का दहशत में होना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार ने पुलिस प्रशासन और संघ कार्यकर्ताओं को खुली छूट दे दी है कि वे अल्पसंख्यकों को अपनी सनक का शिकार बनाए। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीटने से कुछ नहीं होगा। मन की सफाई के लिए भी अभियान चलाना होगा।