{"_id":"5d33791d8ebc3e6cce128399","slug":"former-chief-minister-mayawati-lucknow-news-lko471892892","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित जानी का बड़ा भाई बता मायावती की मूर्ति तोड़ने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित जानी का बड़ा भाई बता मायावती की मूर्ति तोड़ने की धमकी दी
विज्ञापन
अमित जानी का बड़ा भाई बता मायावती की प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी
गोमतीनगर में शराब के नशे में धुत एसयूवी सवार दबंगों ने खुद को अमित जानी का बड़ा भाई बताते हुए मायावती की प्रतिमा तोड़ने की धमकी दे डाली।
दबंगों का कहना था कि मायावती ने अमित जानी को जेल भिजवाया था और प्रतिमा तोड़कर वह भी जेल जाने को तैयार हैं।
मौके पर तैनात विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी के सिपाहियों ने दबंगों को समझाने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करने लगे। सिपाही देवेंद्र सिंह ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर का कहना है कि कार का नंबर मिला है, लेकिन बीच की सिरीज स्पष्ट नहीं है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े बारह बजे अंबेडकर पार्क के पास भागीदारी भवन रोड की है।
एक काले रंग की एसयूवी से आए चार लोग मायावती की प्रतिमा के सामने पहुंचे। वाहन रोककर दो व्यक्ति कार से बाहर निकले और लड़खड़ाते हुए प्रतिमा की तरफ जाने लगे।
बैरियर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी देवेंद्र सिंह व राजीव रत्नम के मुताबिक, दोनों शराब के नशे में धुत थे। शोर सुनकर ऊपर चौमुखी बौद्ध प्रतिमा की सुरक्षा में तैनात आरक्षी आनंद कुमार अग्निहोत्री भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
तीनों ने शराबी दबंगों को समझाने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज व धमकाने लगे। बकौल देवेंद्र सिंह, एक व्यक्ति ने अपना नाम जौनपुर का बंदी यादव व दूसरे ने बबलू सिंह बताया। दबंगों का कहना था कि अमित जानी उनका छोटा भाई है।
मायावती ने उसे जेल भिजवाया था और अब प्रतिमा तोड़कर वह भी जेल जाने को तैयार हैं। सुरक्षा वाहिनी के सिपाहियों ने किसी तरह समझाकर दोनों को शांत किया।
हालांकि, दोनों ने बाद में आकर अपने इरादे पूरे करने की धमकी दी है। देवेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी गोमतीनगर थाना की पुलिस को दी, जिसके बाद उनकी तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई। देवेंद्र ने कार का अधूरा नंबर भी पुलिस को बताया है।