फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   kalyan singh ex cm up hospitalised at ram manohar lohia institute in lucknow

लखनऊ: कल्याण सिंह की हालत गंभीर, पीजीआई में भर्ती, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल

Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jul 2021 11:21 PM IST
सार

उन्हें रविवार शाम लोहिया संस्थान से एसजीपीजीआई में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई नेताओं ने मुलाकात कर उनका हालचाल लिया।

विज्ञापन
kalyan singh ex cm up hospitalised at ram manohar lohia institute in lucknow
कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
कल्याण सिंह की हालत गंभीर, पीजीआई में भर्ती, राजनाथ सिंह और सीएम योगी मिलने पहुंचे

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत गंभीर हो गई है। उनका ब्लड प्रेशर व हृदय की गति सामान्य है, लेकिन चैतन्यता का स्तर कम है। लोगों को पहचानने में दिक्कत आ रही है। उन्हें रविवार शाम लोहिया संस्थान से एसजीपीजीआई में क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह समेत कई नेताओं ने मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। एसजीपीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है।

राजस्थान के राज्यपाल रह चुके कल्याण सिंह करीब दो सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। उन्हें 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर में सूजन व संक्रमण था। संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि एंटीबायोटिक्स समेत अन्य दवाएं देने पर संक्रमण कम हुआ। लेकिन, सीटी स्कैन में मस्तिष्क में खून का थक्का पाया गया। इसी बीच तीन जुलाई को अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। माइनर हार्ट अटैक भी आया। इस पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन


कल्याण के इलाज में लगी विशेषज्ञों की टीम
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के इलाज में एसजीपीजीआई में विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह को शाम 5.30 बजे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके उपचार में संस्थान के वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीम लगी हुई है। उनका रक्तचाप व हृदय गति सामान्य है। चैतन्यता की कमी है। यहां क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के आईसीयू में भर्ती किया गया है। इलाज के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम बनाई गई है, जिसमें प्रो बनानी पोद्दार, प्रो अफजल अहमद, प्रो नारायण प्रसाद, प्रो सुनील प्रधान, प्रो वीके पालीवाल, प्रो ईश भाटिया, प्रो अमित केसरी की टीम लगी हुई है। निगरानी में संस्थान के निदेशक हेपेटोलॉजिस्ट प्रो आरके धीमान, सीएमएस एवं इंडो सर्जन प्रो गौरव अग्रवाल खुद लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह करीब दो सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। उन्हें 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां  जांच के दौरान अनियंत्रित ब्लड शुगर एक्यूट, बैक्टीरियल पैरोटिसिस एवं सेपस्सि की शिकायत पाई गई। इस समस्या में शरीर में सूजन और संक्रमण होता है। लोहिया संस्थान के मीडिया प्रभारी डा. श्रीकेश सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को  एंटीबायोटिक्स सहित अन्य दवाएं देने पर संक्रमण कम हुआ। सेपस्सि के अन्य पैरामीटर भी सामान्य हो गए। मस्तिष्क के सीटी स्कैन में खून का थक्का पाया गया। इसी बीच तीन जुलाई को ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया। माइनर हार्ट अटैक भी आया। इस पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
रविवार को उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर एसजीपीजीआई रेफर कर दिया गया। 


 
मुख्यमंत्री, रक्षामंत्री सहित अन्य नेताओं ने लिया हालचाल
लोहिया संस्थान में रविवार सुबह से ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने वालों का तांता लगा रहा। सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने निदेशक डा. सोनिया नित्यानंद और एमएस डा. विक्रम सिंह से पूरी स्थिति की जानकारी ली। उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अन्य नेता भी पहुंचे। बताया जाता है कि दोपहर बाद उनकी हालत को देखते हुए एसजीपीजीआई रेफर करने का फैसला लिया गया। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed